होम / मीडिया फोरम / इस बीमारी ने निगल ली वरिष्ठ पत्रकार हैदर अली की जिंदगी
इस बीमारी ने निगल ली वरिष्ठ पत्रकार हैदर अली की जिंदगी
उत्तर प्रदेश के जाने-माने उर्दू अखबार ‘आग’ के फाउंडर और वरिष्ठ पत्रकार हैदर अली का शनिवार की रात निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
उत्तर प्रदेश के जाने-माने उर्दू अखबार ‘आग’ के फाउंडर और वरिष्ठ पत्रकार हैदर अली का शनिवार की रात निधन हो गया। करीब 51 वर्षीय हैदर अली एरा मेडिकल कॉलेज समूह के उर्दू दैनिक ‘आग’ और हिंदी दैनिक ‘इन्किलाबी नजर’ का मैनेजमेंट देखने के साथ मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार भी थे।
बताया जाता है कि हैदर अली करीब तीन साल से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। शुरू में वह इलाज के लिए मुंबई के टाटा अस्पताल व दिल्ली में भी गए थे, लेकिन बाद में वह लखनऊ लौट आए थे।
हैदर अली के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता और दो बेटे हैं। रविवार की सुबह उनके पार्थिव शरीर को अब्बास बाग के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। हैदर अली के निधन से आग अखबार के साथ-साथ पत्रकार जगत में शोक की लहर है। तमाम पत्रकारों ने हैदर अली के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।
टैग्स निधन आग पत्रकार का निधन हैदर अली