होम / मीडिया फोरम / PTI-भाषा से रिटायर हो चुके वरिष्ठ पत्रकार अनूप भटनागर का निधन

PTI-भाषा से रिटायर हो चुके वरिष्ठ पत्रकार अनूप भटनागर का निधन

वरिष्ठ पत्रकार अनूप भटनागर का नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार अनूप भटनागर का नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया।

अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने समाचार एजेंसी ‘भाषा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र में भी विधि संवाददाता के रूप में कार्य किया। समाचार एजेंसी ‘भाषा’ से दोबारा जुड़े और करीब 10 वर्ष कार्य करने के बाद भटनागर कुछ महीने पहले ही ‘भाषा’ से सेवानिवृत हुए थे।

उनके पारिवारिक मित्रों ने बताया कि 63 वर्षीय अनूप भटनागर काफी लंबे समय से गुर्दे संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और मई महीने से ही एम्स में भर्ती थे। पिछले दिनों वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे।

बुधवार सुबह करीब पौने पांच बजे कोरोना संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।

अनूप भटनागर का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकाल के अनुसार ग्रीन पार्क स्थित श्मशान घाट में किया गया।


टैग्स निधन वरिष्ठ पत्रकार अनूप भटनागर
सम्बंधित खबरें

पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन ने वर्ष 2026 के 42वें राज्य स्तरीय अलंकरणों की घोषणा की। भुवनेश जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को 15 मार्च को सिटी पैलेस में सम्मानित किया जाएगा।

3 hours ago

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

14 hours ago

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

3 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

3 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

3 days ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

1 hour ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

1 hour ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

47 minutes ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

2 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

3 hours ago