होम /
मीडिया फोरम /
पत्रकार की हालत गंभीर, इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत
पत्रकार की हालत गंभीर, इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत
ब्रेन हैमरेज के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर में कराया गया है भर्ती, फिलहाल वेंटीलेटर पर रखा गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो
6 years ago
ब्रेन हैमरेज के बाद शनिवार को लखनऊ स्थित केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराए गए ‘साहसी भारत’ पत्रिका के वरिष्ठ पत्रकार अलीम कादरी की हालत गंभीर है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटीलेटर) पर रखा गया है। अलीम कादरी की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई पत्रकार उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इसके साथ ही अलीम कादरी के पत्रकार साथियों ने अन्य पत्रकारों से भी अलीम कादरी के परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है, ताकि उनके इलाज में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत न आए।
मदद करने के इच्छुक पत्रकार अलीम कादरी के मोबाइल नंबर (9696244177) पर संपर्क कर सकते हैं। अलीम कादरी का मोबाइल फिलहाल उनकी पत्नी के पास है।
टैग्स
आर्थिक मदद
अलीम कादरी
ब्रेन हैमरेज