होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय को किया याद, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय को किया याद, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल में 12 जुलाई की शाम पांच बजे से इस प्रार्थना सभा में अजय उपाध्याय को उनसे जुड़े तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि दी और अपनी यादें शेयर कीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दुस्तान समाचार पत्र के पूर्व समूह संपादक अजय उपाध्याय  की याद में 12 जुलाई को दिल्ली में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। दिल्ली में रफी मार्ग स्थित ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ के डिप्टी स्पीकर हॉल में 12 जुलाई की शाम पांच बजे से सात बजे के बीच इस प्रार्थना सभा में अजय उपाध्याय के परिजनों, मित्रों और उनसे जुड़े तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि दी और अपनी यादें शेयर कीं।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार सतीश के सिंह, ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास मीडिया एंड कम्युनिकेशन’ (JIMMC) के डायरेक्टर एनआर मोहंती, मनोज गैरोला, दिलीप चेरियन, राहुल मेहरा, विनोद बिधूड़ी, राजीव सिंह, आरती जी, सुमित अवस्थी, मिहिर श्रीवास्तव, उमाकांत लखेड़ा और गुंजन झा समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि करीब 66 वर्षीय अजय उपाध्याय का छह जुलाई को वाराणसी में निधन हो गया था। अजय उपाध्याय डायबिटीज से पीड़ित थे। वह वाराणसी आए हुए थे और एक होटल में ठहरे हुए थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मूलत: संत कबीर नगर जिले के उनिया गांव निवासी अजय उपाध्याय का बचपन वाराणसी में बीता और उनकी शिक्षा भी वहीं हुई। अजय उपाध्याय हिन्दुस्तान अखबार के समूह संपादक रहे थे। वह दैनिक जागरण, Patriot Memory और अमर उजाला समेत कई प्रमुख समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। वर्ष 1985 से 87 तक वे काशी पत्रकार संघ के सदस्य रहे। तब वे दैनिक ‘आज’ में सम्पादकीय पृष्ठ के प्रभारी थे।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बावजूद उनका रुझान पत्रकारिता की ओर था और ‘आज’ से ही उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। यहां से वे ‘अमर उजाला’ में चले गए और फिर मृणाल पाण्डेय के बाद ‘हिन्दुस्तान’ के समूह संपादक का दायित्व संभाला। कुछ समय तक अजय उपाध्याय ‘दैनिक जागरण’ से भी जुड़े रहे। बाद में वह स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने के साथ ही टीवी चैनलों की डिबेट में भी भाग लेते थे।


टैग्स निधन श्रद्धांजलि अजय उपाध्याय श्रद्धांजलि सभा
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago