होम / मीडिया फोरम / पत्रकार के इस सवाल पर हंसते हुए बोले अखिलेश यादव, आपके चैनल में किसका लगा है पैसा?

पत्रकार के इस सवाल पर हंसते हुए बोले अखिलेश यादव, आपके चैनल में किसका लगा है पैसा?

चुनाव प्रचार में व्यस्त सपा प्रमुख अखिलेश यादव अक्सर मीडिया को घेरते और कटाक्ष करते भी देखे जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद से राजनैतिक माहौल गर्म है। इस बीच सभी की नजरें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर हैं, क्योंकि राजनीतिक लिहाज से यूपी बेहद अहम राज्य है। ऐसे में यहां राजनीतिक दलों में जुबानी जंग और तेज हो गई है। लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ रहीं। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तमाम टीवी चैनल्स के पत्रकारों ने डेरा जमा रखा है और अपने-अपने मंचों पर राजनीतिक दलों के नेताओं से तमाम मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। दरअसल, चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू करने के साथ ही रैलियों आदि पर रोक लगा दी है, सिर्फ वर्चुअल रैली की इजाजत है। ऐसे में तमाम नेता मीडिया के माध्यम से ही आज जनमानस से रूबरू हो रहे हैं।

इस बीच चुनाव प्रचार में व्यस्त सपा प्रमुख अखिलेश यादव अक्सर मीडिया को घेरते और कटाक्ष करते भी देखे जा रहे हैं। चाहे वह किसी बड़े मंच पर हों या फिर अपने चुनावी रथ पर। हाल ही में ‘आजतक’ न्यूज चैनल के मंच पर इंटरव्यू के दौरान ‘ईमानदार पत्रकार’ कहकर जब अखिलेश ने एंकर अंजना ओम कश्यप पर कटाक्ष करने की कोशिश की थी, तो दोनों में तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली थी। लेकिन इस बार अखिलेश यादव ने एक न्यूज और उसके पत्रकार पर तंज कसा है।  

ताजा मामला अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस से जुड़ा है, जहां वे बीजेपी का नाम लेकर एक न्यूज चैनल और उससे जुड़े पत्रकार का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पत्रकार प्रभाकर मिश्र ने अपने ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अखिलेश पार्टी के कई नेताओं के साथ एक पत्रकार वार्ता में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक टीवी पत्रकार अखिलेश यादव से कुछ सवाल पूछने की कोशिश करते हैं, तो अखिलेश उल्टा उन्हीं से सवाल करने लगते हैं।

अखिलेश यादव पत्रकार से सवाल पूछते हैं, ‘किस चैनल से हो?’ चैनल का नाम लेते हुए उन्होंने कहा,  'ये चैनल तो बीजेपी का है, इसमें किसका इन्वेस्टमेंट है? बता भी दिया करो, इसमें क्या है… सभी कह रहे हैं कि बीजेपी का है...’ इसके बाद वे पत्रकार से कहते हैं, ‘बीजेपी के खिलाफ सवाल पूछ रहे हो? तुम्हारी नौकरी चली जाएगी।’ वहीं इस बीच वहां मौजूद तमाम लोग ठहाके लगाते हैं।

अखिलेश यादव के इस बर्ताव पर तमाम लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं तो कुछ अखिलेश यादव पर तंज कस रहे हैं।

 


टैग्स पत्रकार मीडिया अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

22 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

9 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

48 minutes ago