होम / मीडिया फोरम / पत्रकारों की मुहिम को मिली नई पहचान, इस मंच पर हुआ सम्मान
पत्रकारों की मुहिम को मिली नई पहचान, इस मंच पर हुआ सम्मान
पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार गंभीर कार्य करने वाले पत्रकारों को यह अवॉर्ड देने की शुरुआत वर्ष 2007 में की गई थी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
दिल्ली में चल रहे ग्रीन फिल्म फेस्टिवल 'वातावरण' (VATAVARAN) में पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में चल रहे इस फेस्टिवल के तहत 27 नवंबर को आयोजित एक समारोह में ‘गांव कनेक्शन’ की पर्यावरण संपादक निधि जम्वाल,‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के जयश्री नंदी, ‘दैनिक जागरण’ के राहुल मानव, ‘आजतक’ के मिलन शर्मा और ‘इंडिया स्पेंड’ के भास्कर त्रिपाठी को IHCAP CMS युवा पर्यावरण पत्रकार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
‘इंडियन हिमालयाज क्लाइमेट एडॉपटेशन प्रोग्राम’ (IHCAP) की फेलो रह चुकीं जम्वाल को हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन पर काम करने के लिए 'विशेष श्रेणी' में यह पुरस्कार मिला है। पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार गंभीर कार्य करने वाले पत्रकारों को यह अवॉर्ड ‘इंडियन हिमालयाज क्लाइमेट एडॉपटेशन प्रोग्राम’ (IHCAP) और ‘सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज’ (CMS) की तरफ से दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 2007 में की गई थी।
अवॉर्ड वितरण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, पर्यावरण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रवि अग्रवाल, भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत तमारा मोना, सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के भास्कर राव सहित तमाम लोग शामिल रहे। बता दें कि 30 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में पर्यावरण और वाइल्डलाइफ से जुड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों का मंचन भी किया जाएगा।
टैग्स अवॉर्ड सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज गांव कनेक्शन निधि जम्वाल वातावरण इंडियन हिमालयाज क्लाइमेट एडॉपटेशन प्रोग्राम