होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गईं जानी-मानी न्यूज रीडर सरोज नारायणस्वामी
दुनिया को अलविदा कह गईं जानी-मानी न्यूज रीडर सरोज नारायणस्वामी
ऑल इंडिया रेडियो (AIR) से सेवानिवृत्ति के बाद मुंबई स्थित अपने आवास पर रह रही थीं करीब 86 वर्षीय सरोज नारायणस्वामी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) की पूर्व न्यूज रीडर सरोज नारायणस्वामी का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार को मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। करीब 86 वर्षीय सरोज पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा है।
उन्होंने ‘ऑल इंडिया रेडियो’ के समाचार सेवा प्रभाग की तमिल न्यूज यूनिट में बतौर तमिल न्यूज रीडर-कम ट्रांसलेटर काम किया था। वह 20 साल से ज्यादा समय तक तमिल यूनिट में न्यूज इंचार्ज रही थीं। ब्रॉडकास्टिंग जर्नलिज्म में सरोज नारायणस्वामी के योगदान के लिए वर्ष 2009 में उन्हें तमिलनाडु सरकार द्वारा कलाईमनी पुरस्कार (Kalaimamani Award) से सम्मानित किया गया था।
वह मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के दौरान तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की आधिकारिक दुभाषिया रही थीं। बॉम्बे यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में ऑनर्स की डिग्री के साथ सरोज नारायणस्वामी ने नई दिल्ली स्थित ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म का कोर्स किया था।
टैग्स निधन ऑल इंडिया रेडियो एआईआर पत्रकार का निधन न्यूज रीडर सरोज नारायणस्वामी