होम / मीडिया फोरम / ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने जीता 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' का खिताब

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने जीता 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' का खिताब

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को वैश्विक सार्वजनिक मतदान के बाद 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' (ISWOTY) पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को वैश्विक सार्वजनिक मतदान के बाद 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' (ISWOTY) पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है। उन्हें पेरिस 2024 ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए यह सम्मान मिला है। इससे पहले, 2021 में बीबीसी ने उन्हें 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' के रूप में भी नामित किया था।

अवनि लेखरा को पैरा-शूटिंग में उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए बीबीसी पैरा-स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह तीन पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने टोक्यो 2020 में स्वर्ण और कांस्य तथा पेरिस 2024 में स्वर्ण पदक हासिल किया।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, "मैं बीबीसी की पूरी टीम की सराहना करती हूं कि उन्होंने ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ जैसे प्रशंसनीय आयोजन की पहल की। इस पहल के माध्यम से पहचानी गई असाधारण एथलीट न केवल अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं बल्कि युवा महिलाओं को निडर होकर अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा भी दे रही हैं।”

दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह की मेजबानी करते हुए बीबीसी के डायरेक्टर-जनरल टिम डेवी ने कहा, "मनु भाकर का ऐतिहासिक ओलंपिक प्रदर्शन भारतीय खेलों के लिए एक निर्णायक क्षण है। उनकी यात्रा, एक होनहार युवा निशानेबाज से रिकॉर्ड बनाने वाली ओलंपियन तक, पूरे देश और उसके बाहर के एथलीटों को प्रेरित करती है। हम अवनि लेखरा को पैरा-स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित करके भी गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका दृढ़ संकल्प और रिकॉर्ड-तोड़ सफलता पैरा-स्पोर्ट्स में अधिक समावेशन और उत्कृष्टता का मार्ग प्रशस्त कर रही है।"

बीबीसी इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड 18 वर्षीय तीरंदाज शीतल देवी को दिया गया, जिन्होंने भारत की सबसे युवा पैरालंपिक पदक विजेता के रूप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केवल तीन वर्षों में, उन्होंने 2024 पेरिस पैरालंपिक्स में कांस्य, 2022 एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत तथा वर्ल्ड पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।

मिताली राज को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में अपने 18 वर्षों के ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 2004 से 2022 तक उनके नेतृत्व का कार्यकाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा रहा है।

बीबीसी ISWOTY के पांचवें संस्करण का आयोजन और प्रबंधन कलेक्टिव न्यूजरूम ने किया।

कलेक्टिव न्यूजरूम की सीईओ रूपा झा ने कहा, "मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि ये पुरस्कार भारतीय महिलाओं को खेलों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में प्रभाव डाल रहे हैं, उनकी उपलब्धियों को आगे बढ़ा रहे हैं, बाधाओं को तोड़ रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित कर रहे हैं। ये पुरस्कार केवल पहचान देने के लिए नहीं, बल्कि भारत और दुनिया में खेल परिदृश्य पर स्थायी प्रभाव बनाने के लिए हैं।"

इस वर्ष की थीम ‘चैंपियंस’ है। चैंपियंस’ उन अनदेखे नायकों को उजागर करती है जिन्होंने पदक जीतने वाले एथलीटों का समर्थन और मार्गदर्शन किया। इस थीम के अंतर्गत एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई है, जिसमें दृष्टिबाधित एथलीटों के गाइड रनर्स की कहानियां साझा की गई हैं। यह डॉक्यूमेंट्री बीबीसी के छह भारतीय भाषा प्लेटफॉर्म्स और अंग्रेजी माध्यमों पर उपलब्ध है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नर्मदाप्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला 'हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 hour ago

आईएचसी में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ : मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हेबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago