होम / मीडिया फोरम / वाणी प्रकाशन के साथ मिलकर 'न्यूज नशा' कुछ यूं देगा साहित्य को बढ़ावा

वाणी प्रकाशन के साथ मिलकर 'न्यूज नशा' कुछ यूं देगा साहित्य को बढ़ावा

डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘न्यूज नशा’ (News Nasha) ने साहित्य को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है। बताया जा रहा है कि यह डिजिटल की दुनिया में पहली बार होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘न्यूज नशा’ (News Nasha) ने साहित्य को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है। बताया जा रहा है कि यह डिजिटल की दुनिया में पहली बार होगा। दरअसल, इस बार देश के प्रतिष्ठित साहित्य संस्थान ‘वाणी प्रकाशन’ के लेखक अब ‘न्यूज नशा’ पर दिखेंगे। यानी,  अब ‘न्यूज नशा’ पर साहित्य से जुड़े चेहरे जैसे-तस्लीमा नसरीन, उदय प्रकाश, मुनव्वर राणा, अभय दुबे, अरविन्द गौड़ और ममता कालिया अपने जीवन की कहानी और किताबों के किस्से साझा करेंगे।

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों में देश का सबसे बड़ा किताबों का मेला शुरू होने जा रहा है, उससे पहले ‘न्यूज नशा’ और वाणी प्रकाशन की ये बड़ी पहल है। ‘न्यूज नशा’ पर आने वाले इस कार्यक्रम का नाम होगा 'बातें किताबी'। वाणी प्रकाशन इसी कार्यक्रम से डिजिटल की दुनिया में कदम भी रख रहा है। 

वाणी प्रकाशन और ‘न्यूज नशा’ की इस शुरुआत को समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने हाथोंहाथ लिया है। ‘न्यूज नशा’ की संपादक विनीता यादव ने  ट्विटर पर जैसी ही ये खबर साझा की तो जाने-माने पत्रकारों ने खुद से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संदेश भेजे। ‘आप’ नेता संजय सिंह ने भी साहित्य से जुड़े इस कार्यक्रम की सराहना की है।

बता दें कि ‘न्यूज नशा’ ने अपना सफर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू किया था और इसी बीच ‘न्यूज नशा’ को 2021 में देश का हिंदी डिजिटल चैनल अवार्ड देते हुए 'एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड' (इनबा) की जूरी ने भी सराहा था। इसके साथ ही यह ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ZEE5’ पर टेलिकास्ट होने के साथ ही ‘डेली हंट’ पर ‘न्यूज नशा’ की तमाम खबरों को उपलब्ध करा रहा है।


टैग्स विनीता यादव टीवी शो वाणी प्रकाशन न्यूज नशा बातें किताबी
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago