होम / मीडिया फोरम / जानिए, क्यों कार्यक्रम छोड़ जान बचाने के लिए स्टूडियो से बाहर भागी महिला एंकर

जानिए, क्यों कार्यक्रम छोड़ जान बचाने के लिए स्टूडियो से बाहर भागी महिला एंकर

टीवी चैनल पर लाइव चले इस दृश्य को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने महिला एंकर और चैनल के प्रबंधन की मूर्खता की आलोचना भी की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कई बार ऐसा सुनने या पढ़ने को मिला होगा कि किसी टीवी कार्यक्रम में अचानक कुछ हादसा हो जाए और दर्शक उसे लाइव देख रहे हों। हो सकता है कि शायद इस तरह के दृश्य को आपने टीवी पर लाइव देखा भी हो। दरअसल कुछ इसी तरह का मामला मिस्र (Egypt) से सामने आया है।

यहां की एक महिला एंकर लुबना असल (Lubna Asal) को अपने टीवी शो में एक मेहमान के साथ बंदर बुलाना महंगा पड़ गया। 'अरब मीडिया' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी कार्यक्रम (अल-हयात अल-यूएम) 'जिंदगी आज' की मेजबान लुबना असल ने एक व्यक्ति को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया था, जिसमें वह अपने साथ एक बंदर भी लाया था। कार्यक्रम में बातचीत के दौरान बंदर अचानक महिला एंकर की ओर देखने लगा। महिला भी घबरा गई। फिर अचानक बंदर उस पर कूद पड़ा, जिसके बाद स्टूडियो में भगदड़ मच गई।

जब टीवी कार्यक्रम चल रहा था, महिला एंकर ने स्टूडियो में अपनी कुर्सी के पास बंदर को बैठाया और मेहमान से सवाल पूछने में व्यस्त रहीं। महिला समय-समय पर बंदर को देखती रही, ताकि वह उनके पास न जाए और आराम से बैठ जाए, लेकिन बंदर अचानक महिला की तरफ कूद पड़ा, जिसके बाद स्टूडियो में भगदड़ मच गई। स्‍टूडियो में मौजूद लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। लुबना असल ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं और फिर महिला घबराहट में चिल्लाने लगीं। उन्‍होंने अपनी जान बचाने के लिए कार्यक्रम छोड़ दिया और स्टूडियो से बाहर भाग गईं।

टीवी चैनल पर लाइव चले इस दृश्य को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने महिला एंकर और चैनल के प्रबंधन की मूर्खता की आलोचना भी की और कहा कि वे भविष्य में किसी भी जानवर को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित न करें, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता है।  

यहां देखें वीडियो-


टैग्स महिला एंकर अरब मीडिया अल-हयात अल-यूएम जिंदगी आज
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago