होम / मीडिया फोरम / इस साल इन पत्रकारों को मिला ‘देवऋषि नारद सम्मान'

इस साल इन पत्रकारों को मिला ‘देवऋषि नारद सम्मान'

‘इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र’ के तत्वावधान में आठ मई, 2023 को आयोजित एक समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 11 पत्रकारों को पत्रकारिता जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र’ (IVSK) के तत्वावधान में आठ मई, 2023 को ‘देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान‘ समारोह का आयोजन किया गया। नई दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित महाराष्ट्र भवन के सभागार में आयोजित इस समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 11 पत्रकारों को पत्रकारिता जगत में उनके योगदान के लिए  इस सम्मान से नवाजा गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर मुख्य वक्ता तथा प्रो. एस पी सिंह बघेल, राज्यमंत्री, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उदय माहुरकर, लेखक, इतिहासकार एवं सूचना आयुक्त, केन्द्रीय सूचना आयोग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई। 

बता दें कि देवऋषि नारद जी की जयंती के अवसर पर समाज में मीडिया एवं पत्रकारिता जगत के अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए ‘इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र’ द्वारा हर साल देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2009 में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। तब से हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 और 2021 में इसका आयोजन नहीं हो सका था। इस साल इस आयोजन का 13वां एडिशन था।

जिन पत्रकारों को इस साल इस सम्मान से नवाजा गया। उनके नाम इस प्रकार हैं।

: स्वाति गोयल को स्त्री सरोकार/महिला संवेदना पत्रकारिता देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान- ‘स्वराज’ मैगजीन में वरिष्ठ संपादक के पद पर कार्यरत स्वाति गोयल शर्मा ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और  ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।  

: डॉ. ओम प्रकाश यादव को ग्रामीण पत्रकारिता देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान- ‘दूरदर्शन समाचार’ (DD News) में संपादक के पद पर कार्यरत डॉ. ओम प्रकाश यादव कृषि एवं ग्रामीण विकास पर तमाम स्टोरी कर चुके हैं।  

: मनु त्यागी को देवऋषि नारद न्यूज रूम सहयोग सम्मान-‘दैनिक जागरण’ में चीफ सब एडिटर मनु त्यागी को पत्रकारिता का एक दशक का अनुभव है। दिल्ली-एनसीआर में कार्यरत रिपोर्टर्स के साथ समन्वय करके वह खबरों को नए रूप में प्रस्तुत करने में मदद करती हैं। वह दैनिक जागरण की फीचर पेज टीम का भी अहम हिस्सा हैं।  

: नरेन्द्र कुमार वर्मा को डिजिटल पत्रकार देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान- करीब 25 साल से पत्रकारिता के विभिन्न माध्यमों में कार्यरत रहे नरेन्द्र कुमार वर्मा वर्तमान में कई वेबसाइट्स और वेब चैनल्स में कंटेंट प्रदान करने का काम करते हैं। हरिद्वार कुंभ 2021 पर बनी उनकी डॉक्यूमेंट्री को जयपुर फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया था। पत्रकारिता, राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर उनकी 12 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।

: शिवम दीक्षित को डिजिटल मीडिया देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान- ‘पांचजन्य’ में उपसंपादक शिवम दीक्षित करीब एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार खान की साजिश को शिवम दीक्षित ने अपनी स्टोरी में बेनकाब किया था।  

: ध्रुव कुमार को उत्कृष्ट छायाकार (प्रिंट) देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान- ‘दैनिक जागरण’ अखबार में चीफ फोटो जर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत ध्रुव कुमार करीब 23 साल से अखबारों के लिए तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं। दिल्ली में बम ब्लास्ट के दौरान उनके द्वारा खींची गई तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

: अमित कुमार को उत्कृष्ट छायाकार (टी.वी) देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान- ‘न्यूज नेशन’ टीवी चैनल में वरिष्ठ कैमरामैन के पद पर कार्यरत अमित कुमार को राजनीतिक खबरों की लाइव रिपोर्टिंग में महारत हासिल है। उनके द्वारा रूस-यूक्रेन युद्ध की लाइव कवरेज भी की गई, जहां मिसाइल हमलों के बीच उन्होंने कुशलता के साथ फिल्मांकन का काम पूरा किया।

: हर्षवर्धन त्रिपाठी को उत्कृष्ट स्तम्भकार देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान- हर्षवर्धन त्रिपाठी इंडियन स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में विजिटिंग प्रोफेसर हैं। देश के तमाम सरकारी व निजी पत्रकारिता विश्वविद्यालयों के साथ वह अतिथि प्रोफेसर के तौर पर जुड़े हुए हैं। राजनीतिक एवं आर्थिक विषयों पर उनके आलेख नियमित तौर पर अखबारों में प्रकाशित होते रहते हैं। टीवी चैनल्स के डिबेट शो में भी वह बेबाकी के साथ अपनी राय रखते हैं।

: एस. वेंकट नारायण को विदेशी पत्रकारिता (भारत संबंधित पत्रकारिता) देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान- एस. वेंकट नारायण ‘नेटवर्क सेवन’ टीवी चैनल के साउथ एशिया प्रमुख हैं। विदेशी मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करने का उनके पास लंबा अनुभव है। उनके द्वारा कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के इंटरव्यू किए गए हैं। एस. वेंकट नारायण द्वारा आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामाराव की आत्मकथा भी लिखी गई है।

: सागर कुमार को उत्कृष्ट साहसिक पत्रकार देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान- सागर कुमार ‘सुदर्शन’ न्यूज चैनल में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनके द्वारा लव जिहाद और गौतस्करों पर कई स्पेशल स्टोरी की गई हैं। पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में उनके द्वारा विदेशी मीडिया के दुष्प्रचार को बेनकाब किया गया था।  

इन सभी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल, पुस्तक तथा 11,000/- रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

इनके अलावा आदित्य राज कौल को उत्कृष्ट पत्रकार देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान दिया गया। आदित्य राज कौल ‘टीवी9’ में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक मामलों के कार्यकारी संपादक हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने के बाद उनके द्वारा की गई खबरों को बहुत सराहा गया। यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच भारतीयों की स्वदेश वापसी पर उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भारतीय रणनीति पर खुलकर चर्चा की। इन्हें प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल, पुस्तक तथा 51,000/- रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त प्रविष्टियों का अध्ययन कर सम्मानित होने वाले पत्रकारों का चयन करने के लिए एक सम्मानित निर्णायक मंडल (जूरी) का गठन किया गया था। निर्णायक मंडल में कंचन गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार; मयंक अग्रवाल, पूर्व सीईओ प्रसार भारती एवं प्रधान महानिदेशक दूरदर्शन एवं दूरदर्शन न्यूज; विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, कार्यकारी संपादक, दैनिक जागरण; प्रिया कुमार, महानिदेशक, दूरदर्शन न्यूज़; प्रफुल्ल केतकर, संपादक, ऑर्गनाइजर; हितेश शंकर, संपादक, पांचजन्य; आनंद नरसिम्हन, प्रबंध संपादक, नेटवर्क 18; अतुल जैन, सामाजिक कार्यकर्त्ता तथा एवं महासचिव, दीनदयाल शोध संस्थान; नुपुर जे शर्मा, प्रधान संपादक, ऑप इंडिया शामिल थीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. एस पी सिंह बघेल का कहना था कि देव ऋषि नारद पत्रकार सम्मान दिल्ली-एनसीआर के पत्रकारों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सम्मान है। वहीं, मुख्य वक्ता नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि मीडिया सहित समाज के सभी क्षेत्रों में स्व (भारतीयता) के भाव को जागृत करना होगा। वहीं, विशिष्ट अतिथि तथा समारोह की अध्यक्षता कर रहे उदय माहुरकर ने कहा कि 60 सालों तक देश में एक खास विचारधारा का प्रभाव हर क्षेत्र में दिखता था। उस वातावरण में सत्य के लिए संघर्ष करना पड़ता था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्णायक मंडल के अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने चयन प्रक्रिया से अवगत कराया।

कार्यक्रम में प्रशांत जैन, समाजसेवी एवं चेयरमैन इंडिका पब्लिशर एवं किताबवाले की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रान्त कार्यवाह भारत, दिल्ली प्रान्त प्रचारक जतिन, दिल्ली विश्व हिंदू परिषद् के अध्यक्ष कपिल खन्ना, सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक सुरेश चौहानके, आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर तथा राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, दैनिक जागरण के एग्जिक्यूटिव एडिटर विष्णु गुप्ता, दूरदर्शन के महानिदेशक प्रिया कुमार और 'आईआईएमसी' के महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल ने इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र का परिचय दिया तथा इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष अशोक सचदेवा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।


टैग्स पत्रकार अवॉर्ड्स पुरस्कार नारद सम्मान इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago