होम / मीडिया फोरम / मुंबई प्रेस क्लब ने की RedInk अवॉर्ड्स की घोषणा, इन वरिष्ठ पत्रकारों को करेगा सम्मानित

मुंबई प्रेस क्लब ने की RedInk अवॉर्ड्स की घोषणा, इन वरिष्ठ पत्रकारों को करेगा सम्मानित

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए ‘मुंबई प्रेस क्‍लब’ की ओर से दिए जाने वाले ‘रेडइंक अवॉर्ड्स’ (RedInk Awards) की घोषणा कर दी गयी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए ‘मुंबई प्रेस क्‍लब’ की ओर से दिए जाने वाले ‘रेडइंक अवॉर्ड्स’ (RedInk Awards) की घोषणा कर दी गयी है। यह अवॉर्ड इस साल 29 दिसंबर को एक डिजिटल कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्‍ठ पत्रकार प्रेंमशंकर झा (83) को ‘लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा, तो वहीं  फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी को साल 2020 के लिए मरणोपरांत ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इस डिजिटल कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण विजेताओं को ‘रेडइंक अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म’ प्रदान करेंगे और मुख्य वक्ता के तौर पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। अवॉर्ड समारोह के 10वें संस्करण के तहत सिद्दीकी और झा के अलावा, 24 अन्य विजेताओं को 12 श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा।

बता दें कि फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी की अफगानिस्तान में युद्ध कवरेज के दौरान मृत्यु हो गई थी। सिद्दीकी ने लंबे समय तक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में काम किया था। बाद में वह नई दिल्ली चले गए थे और वह न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के मुख्य फोटोग्राफर थे।

मुंबई प्रेस क्लब ने जारी बयान में कहा कि सिद्दीकी को रोहिंग्याओं और संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए आंदोलन से लेकर कोविड-19 और अफगानिस्तान गृहयुद्ध तक उनकी बेहतरीन तस्वीरों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

प्रेस क्लब की ओर से कहा गया है कि वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रेम शंकर झा (83) को उनकी आजीवन उपलब्धियों के लिए रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


टैग्स पत्रकारिता दानिश सिद्दीकी मुंबई प्रेस क्लब वरिष्ठ पत्रकार रेडइंक अवॉर्ड्स प्रेंमशंकर झा
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 minute ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

15 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago