होम / मीडिया फोरम / ‘BCCI’ के वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला की मां का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
‘BCCI’ के वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला की मां का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
उनकी अंतिम यात्रा 20 सितंबर 2024 को प्रातः 9:00 बजे कानपुर स्थित उनके निवास स्थान से भैरवघाट के लिए प्रस्थान करेगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड’ (BCCI) के वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला की मां श्रीमती शांति शुक्ला का 19 सितंबर को निधन हो गया है। वह 97 वर्ष की थीं। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गैंग्रीन नाम की बीमारी से ग्रसित थीं।
उनकी अंतिम यात्रा 20 सितंबर 2024 को प्रातः 9:00 बजे कानपुर स्थित उनके निवास स्थान से भैरवघाट के लिए प्रस्थान करेगी।
श्रीमती शांति शुक्ला के निधन पर तमाम गणमान्य लोगों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
आपको बता दें कि श्रीमती शांति शुक्ला ‘न्यूज24’ और ‘बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया’ की चेयरपर्सन श्रीमती अनुराधा प्रसाद की सास थीं।
टैग्स श्रद्धांजलि बीसीसीआई वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला माता का निधन शान्ती शुक्ला