डेली टाइम्स ऑफ बांग्लादेश के एक्टिंग एडिटर एम अबुल कलाम आजाद ने संपादकीय मामलों में हस्तक्षेप और प्रबंधन के दबाव का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
डेली टाइम्स ऑफ बांग्लादेश (Daily TIMES of Bangladesh) के एक्टिंग एडिटर एम अबुल कलाम आजाद (M Abul Kalam Azad) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संपादकीय मामलों में बढ़ते हस्तक्षेप और पेशेवर ईमानदारी से जुड़ी चिंताओं को अपने फैसले की वजह बताया है।
आजाद ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर साझा किए गए बयान में कहा कि अखबार के शीर्ष प्रबंधन की ओर से लगातार बढ़ते दबाव के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उनके मुताबिक, इस दबाव का असर न्यूजरूम के कामकाज पर पड़ रहा था और स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करना मुश्किल होता जा रहा था।
आजाद जून 2025 में स्पेशल अफेयर्स एडिटर के रूप में अखबार से जुड़े थे। अपने करीब 16 महीने के कार्यकाल में उन्होंने न्यूजरूम की टीम तैयार करने, उसकी क्षमताओं को बेहतर बनाने और कामकाज को मजबूत करने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाशन की संपादकीय नीति और कवरेज को पाठकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
मई 2026 में उन्हें एक्टिंग एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नवंबर में उन्हें पूर्णकालिक संपादक का पद संभालना था, लेकिन संपादकीय स्वायत्तता को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उन्होंने स्थायी नियुक्ति से पहले ही इस्तीफा देने का फैसला किया।
अपने बयान में आजाद ने बताया कि वह इस उम्मीद के साथ अखबार से जुड़े थे कि उन्हें बिना किसी हस्तक्षेप के पत्रकारिता करने की स्वतंत्रता मिलेगी। हालांकि, समय के साथ वरिष्ठ प्रबंधन का दबाव बढ़ता गया और शुरुआत में दिया गया भरोसा कमजोर पड़ने लगा।
आजाद ने कहा कि पत्रकारिता में तीन दशक के अपने करियर के दौरान उन्होंने जिन सिद्धांतों का पालन किया है, उनसे समझौता नहीं कर सकते। उनके मुताबिक, पेशेवर ईमानदारी और व्यक्तिगत सम्मान उनके लिए किसी पद या ओहदे से अधिक महत्वपूर्ण हैं।
जागरण प्रकाशन का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में ऑपरेटिंग रेवेन्यू 5.6 प्रतिशत बढ़ा। डिजिटल आय में 23.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन कंपनी का नेट प्रॉफिट घट गया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया कंपनी जागरण प्रकाशन लिमिटेड (Jagran Prakashan Limited) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 493.44 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू दर्ज किया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 467.36 करोड़ रुपये था।
इस तरह कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान विज्ञापन से होने वाली कमाई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि डिजिटल रेवेन्यू में 23.6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि रही।
कंपनी के नतीजों के मुताबिक, दूसरी तिमाही में विज्ञापन से होने वाला रेवेन्यू 6.1 प्रतिशत बढ़कर 346.69 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 326.69 करोड़ रुपये था। इसमें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों से मिलने वाली विज्ञापन आय शामिल है।
हालांकि, अखबारों की बिक्री से होने वाली सर्कुलेशन आय में मामूली गिरावट आई। दूसरी तिमाही में यह घटकर 80.25 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 81 करोड़ रुपये थी। दूसरी ओर, अन्य ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 11.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 66.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
रेवेन्यू में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पर दबाव रहा। दूसरी तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 57.32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 66.58 करोड़ रुपये था।
इसी तरह, प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) घटकर 58.18 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह 71.14 करोड़ रुपये था।
कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) भी घटकर 42.82 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 56.94 करोड़ रुपये था। वहीं, अर्निंग्स पर शेयर (EPS) 2.69 रुपये से गिरकर 1.89 रुपये पर आ गया।
कंपनी के प्रिंट बिजनेस से जुड़े डिजिटल रेवेन्यू में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी तिमाही में यह 23.6 प्रतिशत बढ़कर 26.81 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 21.69 करोड़ रुपये था। इस आय में विज्ञापन से मिलने वाला रेवेन्यू भी शामिल है।
नई दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में 12 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों से मुलाकात की और मीडिया की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 12 नवंबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम में Zee Media Corporation Limited के CEO रक्तिम दास भी शामिल हुए।
दीपावली मिलन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों के साथ अपने पुराने जुड़ाव और मीडिया के बदलते स्वरूप से जुड़े कई अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्होंने मीडिया को प्रेस रिलीज के दौर से लेकर इंस्टाग्राम रील्स के समय तक बदलते हुए देखा है।
प्रधानमंत्री ने मीडिया से देश की उपलब्धियों और सफलता की कहानियों को प्रमुखता से सामने लाने का आग्रह किया। उन्होंने पत्रकारों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी योगदान देने की अपील की।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने फील्ड रिपोर्टर्स के काम की सराहना करते हुए कहा कि आपदा और संकट के समय जहां लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते हैं, वहीं पत्रकार खबर पहुंचाने के लिए घटनास्थल की ओर बढ़ते हैं।
नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई मुलाकात, राहुल सिन्हा जी न्यूज के मैनेजिंग एडिटर और रात 8:50 बजे प्रसारित होने वाले शो 'DNA' के होस्ट हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों और संपादकों से मुलाकात की। इस समारोह में जी न्यूज (Zee News) के मैनेजिंग एडिटर राहुल सिन्हा भी शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।
दीपावली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात #pmmodi #rahulsinha #DiwaliMilan @PMOIndia https://t.co/3HHhQfDBqd
— Rahul sinha (@RahulSinhaTV) November 12, 2026
राहुल सिन्हा जी न्यूज में मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही वह चैनल पर रात 8:50 बजे प्रसारित होने वाले न्यूज शो 'DNA' को भी होस्ट करते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समारोह में पत्रकारों के साथ अपने लंबे जुड़ाव और मीडिया में आए बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि पहले ऐसे आयोजनों में वह पत्रकारों के लिए कुर्सियां लगाने और उनका स्वागत करने की जिम्मेदारी निभाते थे। उन्होंने प्रेस रिलीज के दौर से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक मीडिया के सफर को करीब से देखने की बात भी कही।
दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन पर वरिष्ठ पत्रकार और डीडी न्यूज के शो ‘Decode’ के होस्ट ने सोशल मीडिया पर साझा की अपनी प्रतिक्रिया
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ अपने पुराने जुड़ाव, पत्रकारिता में आए बदलावों और देश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उनके इस संबोधन पर वरिष्ठ पत्रकार और डीडी न्यूज के शो ‘Decode’ के होस्ट सुधीर चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
सुधीर चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री के भाषण को भावनाओं और आंकड़ों का प्रभावशाली मेल बताया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में दीपावली मिलन। PM मोदी का भाषण भावनाओं और आंकड़ों का प्रभावशाली मेल था।'
Diwali Milan at BJP headquarters in Delhi. PM Modi’s speech was a compelling blend of emotions and data. https://t.co/CWpU8HS2gT
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) November 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पत्रकारों के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मीडिया का सफर प्रेस रिलीज के दौर से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक देखा है। उन्होंने शुरुआती दिनों में पत्रकारों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करने और उनका स्वागत करने से जुड़े अनुभव भी साझा किए।
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने देश की उपलब्धियों और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का भी जिक्र किया। उन्होंने मीडिया से भारत की सफलता की कहानियों को सामने लाने और उन्हें देश-दुनिया तक पहुंचाने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों से नशे की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी योगदान देने की अपील की।
Network18 समूह के ग्रुप एडिटर-कन्वर्जेंस ने दीपावली मिलन समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को पत्रकारों का नाम ही नहीं, बल्कि उनके हाल के महत्वपूर्ण घटनाक्रम भी याद रहते हैं
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया जगत से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात और अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए। इसी कड़ी में Network18 समूह के ग्रुप एडिटर-कन्वर्जेंस ब्रजेश कुमार सिंह ने भी एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री के पत्रकारों के साथ पुराने संबंधों और उनकी याददाश्त का जिक्र किया।
ब्रजेश कुमार सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीडिया के साथ संबंध चार दशक से भी ज्यादा पुराने हैं। उन्होंने नब्बे के दशक की दो चर्चित यात्राओं से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर उनके पत्रकारों के साथ करीबी रिश्तों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री और 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मीडिया के साथ उनके संबंध प्रगाढ़ बने रहे।
ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक, प्रधानमंत्री की याददाश्त काफी अच्छी है। वह दीपावली मिलन समारोह में जिन पत्रकारों से मिलते हैं, उन्हें न सिर्फ उनके नाम याद रहते हैं, बल्कि उनके हाल-फिलहाल के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की भी जानकारी रहती है।
उन्होंने आगे लिखा कि 25 वर्ष से अधिक की निरंतर प्रशासनिक यात्रा के बावजूद प्रधानमंत्री आज भी पत्रकारों के साथ सहज हैं। वह मीडिया में हो रहे बदलावों से भी परिचित हैं। ब्रजेश कुमार सिंह ने इसे प्रधानमंत्री की असाधारण क्षमता बताया।
दीपावली मिलन के तहत @BJP4India के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री @narendramodi मीडिया के साथ अपने चार दशक से भी पुराने संबंधो को याद करते नजर आए। नब्बे के दशक में हुई दो मशहूर यात्राओं से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर उनके पत्रकारों के साथ करीबी रिश्ते तो रहे ही, 2001 में गुजरात का CM बनने और 2014 से PM की कुर्सी संभालने के बावजूद उनके संबंध मीडिया के साथ प्रगाढ़ रहे हैं। स्मरण शक्ति ऐसी कि जिस पत्रकार से भी आज मिले, उसका सिर्फ नाम नहीं, बल्कि हाल- फिलहाल में उसके साथ क्या महत्वपूर्ण घटित हुआ है, इसकी भी पूरी जानकारी। पचीस वर्ष से भी अधिक की निरंतर प्रशासनिक यात्रा और इस दौरान न सिर्फ देश, बल्कि विदेश में भी अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले मोदी जी आज भी पत्रकारों के साथ सहज हैं, मीडिया के अंदर हो रहे तमाम बदलावों से वाकिफ हैं। आसान नहीं होता ये सब, लेकिन वो असाधारण है, इसलिए ऐसा सहज ढंग से कर पाते हैं।
— Brajesh Kumar Singh (@brajeshksingh) November 12, 2026
दीपावली मिलन समारोह में लंबे अरसे बाद हुई मुलाकात, दीपक चौरसिया ने कहा- प्रधानमंत्री का तीन दशक पुराना अपनापन आज भी बरकरार है
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया जगत से जुड़े अपने पुराने अनुभव और यादें भी साझा कीं। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया की भी प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद दीपक चौरसिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।
दीपक चौरसिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लंबे अरसे बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई, लेकिन उन्हें उनकी सर्जरी और स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने करीब तीन दशक पुराने उसी आत्मीय अंदाज में उनका हालचाल पूछा। दीपक चौरसिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री का यह अपनापन उन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी लड़ने का हौसला देता है।
अपनी पोस्ट में दीपक चौरसिया ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई दीपावली मिलन की परंपरा का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने कई प्रधानमंत्रियों और नेताओं के रोजा-इफ्तार कार्यक्रम देखे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल से दीपावली मिलन की जो परंपरा शुरू की, उसने अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने इस आत्मीय मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया।
गौरतलब है कि दीपावली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया। उन्होंने मीडिया के बदलते स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने प्रेस रिलीज के दौर से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक मीडिया का सफर देखा है। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उस समय दीपावली मिलन समारोह में उनकी जिम्मेदारी पत्रकारों के लिए कुर्सियां लगाने और उनका स्वागत करने की होती थी।
रिपोर्टर मैं हूं लेकिन सबसे तेज चैनल आपका है प्रघानमंत्री जी...लंबे अरसे बाद मिला लेकिन आपको पूरी खबर थी...आपने वही तीन दशक पुराने आत्मीयता के साथ सर्जरी और स्वास्थ्य दोनों के बारे में पूछा...आपका ये अपनापन विपरीत हालातों में लड़ने का हौसला देता है...एक बात और...बहुत प्रधानमंत्रियों और नेताओं के रोजा-इफ्तार देखे लेकिन आपने पहले कार्यकाल से दीपावली मिलन की जो परम्परा शुरू की उसने अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है. आपका बहुत धन्यवाद #pmmodi #bjpdiwali #Modi #bjp4india @narendramodi @PMOIndia @BJP4India
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) November 12, 2026
बीजेपी मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान हुई मुलाकात, PM मोदी ने मीडिया से जुड़ी अपनी पुरानी यादें और बातें साझा कीं
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टाइम्स नेटवर्क (Times Network) के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यह मुलाकात 12 नवंबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान हुई। शमशेर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए इसे बेहद आत्मीय मुलाकात बताया।
शमशेर सिंह ने अपनी पोस्ट में बताया कि समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से जुड़ी अपनी पुरानी यादें और बातें साझा कीं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मीडिया के साथ अपने लंबे जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने मीडिया के सफर को प्रेस रिलीज के दौर से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक बदलते हुए देखा है। उन्होंने पत्रकारों के साथ अपने पुराने अनुभव भी साझा किए।
दीपावली मिलन समारोह के दौरान @BJP4India HQ में PM @narendramodi के साथ बेहद ही आत्मीय मुलाकात.पीएम मोदी मीडिया से अपनी पुरानी यादें, पुरानी बातें साझा की। @PMOIndia #BJP #pmmodi #DiwaliMilan https://t.co/2MlZQTcN5g
— SHAMSHER SINGH (@ShamsherSLive) November 12, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रेस रिलीज और फैक्स के दौर से लेकर इंस्टाग्राम रील तक मीडिया के सफर को किया याद, न्यूज रूम की कार्यशैली, फील्ड रिपोर्टर्स के जज्बे और डेडलाइन की अहमियत की सराहना की।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार, 12 नवंबर को पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया जगत से अपने पुराने संबंधों को याद करने के साथ-साथ पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, न्यूज रूम की कार्यशैली, फील्ड रिपोर्टर्स के समर्पण और देश के विकास में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से बात की।
अपने संबोधन में उन्होंने पत्रकारों से भारत की उपलब्धियों और सकारात्मक बदलावों से जुड़ी कहानियों को प्रमुखता से सामने लाने तथा उन्हें दुनिया तक पहुंचाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य देश की एक महत्वपूर्ण डेडलाइन है और इस दिशा में मीडिया की भूमिका भी अहम है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पत्रकारों और उनके परिवारों को दीपावली तथा छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान आमतौर पर लोग अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं, लेकिन पत्रकारों के काम की प्रकृति ऐसी है कि उन्हें लगातार ब्रेकिंग न्यूज के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि इतनी व्यस्तता के बीच पत्रकार इस 'नॉन-ब्रेकिंग न्यूज' वाले कार्यक्रम में पहुंचे, इसके लिए वह सभी के आभारी हैं।
प्रेस रिलीज और फैक्स से इंस्टाग्राम रील तक का सफर
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मीडिया के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए 1990 के दशक की शुरुआत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें दो बड़ी यात्राओं के दौरान देशभर में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मिली थी। वह ऐसा दौर था, जब प्रेस रिलीज भेजने के लिए भी फैक्स मशीन तलाशनी पड़ती थी।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के कई पत्रकार यहां मौजूद हैं, लेकिन पुराने पत्रकार उनके मीडिया जगत के साथ लंबे समय से चले आ रहे सहज संबंधों को अच्छी तरह जानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रेस रिलीज से लेकर इंस्टाग्राम रील तक मीडिया और मीडिया संवाद का लंबा सफर देखा है।
उन्होंने दिल्ली में अशोक रोड स्थित पुराने पार्टी कार्यालय के दिनों को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि उस समय दीपावली मिलन समारोह आयोजित किए जाते थे। उन्होंने पत्रकारों के साथ अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले कैमरे कम हुआ करते थे, लेकिन आपसी रिश्ते मजबूत थे।
पत्रकारों की खबर पकड़ने की क्षमता का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने पत्रकारों की खबरों तक पहुंचने और घटनाओं का पहले से अनुमान लगा लेने की क्षमता का एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वह 11 अशोक रोड स्थित एक कमरे में रहते थे, तब एक दिन पत्रकारों का समूह अचानक उनके कमरे में पहुंच गया। उस समय पत्रकारों की एक महिला टोली भी हुआ करती थी। उन्होंने उनसे मिठाई खिलाने को कहा। जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो पत्रकारों ने कहा कि वह गुजरात जा रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। प्रधानमंत्री के मुताबिक, उस समय पार्टी के बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी थी, लेकिन पत्रकारों को पहले ही इसका अंदाजा हो गया था और बाद में उनकी बात सही साबित हुई।
उन्होंने पत्रकारों के पेशेवर सफर की तुलना अपनी जिम्मेदारियों में आए बदलाव से करते हुए कहा कि जब कोई रिपोर्टर से एडिटर बनता है तो मीडिया हाउस में उसकी भूमिका स्वाभाविक रूप से बदल जाती है। इसी तरह सरकार में आने के बाद उनकी जिम्मेदारियों में भी बदलाव आया।
न्यूजरूम में कुछ भी असंभव नहीं, फील्ड रिपोर्टर्स के जज्बे को सराहा
प्रधानमंत्री ने न्यूज और न्यूज रूम की दुनिया की एक खासियत का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां कुछ भी असंभव नहीं माना जाता। उन्होंने हादसों, भूकंप और बाढ़ जैसी आपदाओं का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो आमतौर पर लोग प्रभावित स्थानों से दूर जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन फील्ड रिपोर्टर्स इसके उलट घटनास्थल की ओर पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि रिपोर्टर्स अपनी जान जोखिम में डालकर और परिवार की चिंताओं को पीछे छोड़कर खबरों की कवरेज के लिए पहुंचते हैं। ऐसा जज्बा बहुत कम देखने को मिलता है और इसके लिए वह हमेशा पत्रकारों के प्रशंसक रहे हैं।
डेडलाइन को व्यक्ति, संस्था और देश तीनों के लिए बताया जरूरी
प्रधानमंत्री ने न्यूज इंडस्ट्री में डेडलाइन की अहमियत पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अखबार छपने से लेकर किसी स्टोरी के प्रसारण तक हर काम की एक समय-सीमा होती है। यदि डेडलाइन न हो तो डेस्क से लेकर फील्ड तक हर कोई यही सोचता रहेगा कि अभी समय है, बाद में काम कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि डेडलाइन सिर्फ किसी व्यक्ति या संस्था के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी जरूरी होती है। आज भारत भी एक निश्चित समय-सीमा के साथ काम कर रहा है और वह समय-सीमा 2047 है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 100 साल पूरे होने से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल करना है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 2047 की डेडलाइन का मतलब उस समय तक इंतजार करना नहीं है। इसके लिए अभी से छोटे-बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें लगातार पूरा करने की जरूरत है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्ण स्वराज का लक्ष्य भी एक-दो दिन में हासिल नहीं हुआ था। छोटे-छोटे लक्ष्य पूरे होने से लोगों में विश्वास पैदा हुआ और पूरा देश उस संकल्प के साथ खड़ा हुआ। विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए भी इसी तरह का सामूहिक विश्वास जरूरी है।
गिनाईं उपलब्धियां
भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में देश ने कई ऐसे काम किए हैं, जिनकी पहले कल्पना करना भी मुश्किल लगता था। उन्होंने कहा कि भारत ने 12 वर्षों में अपनी सौर उत्पादन क्षमता 50 गुना से अधिक बढ़ाई है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार किया है। प्रधानमंत्री ने इन उपलब्धियों को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की क्षमता का उदाहरण बताया।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना हासिल करना असंभव नहीं है। देश के वैज्ञानिकों की मेहनत, उद्यमियों के साहस और आम नागरिकों के योगदान से भारत ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। जब देश इतना कुछ कर सकता है तो 2047 तक विकसित भारत का सपना भी पूरा किया जा सकता है।
मीडिया से 'इंडिया स्टोरी' दुनिया तक पहुंचाने का आग्रह
प्रधानमंत्री ने मीडिया से विशेष रूप से आग्रह किया कि वह भारत और यहां के लोगों की सफलताओं से जुड़ी कहानियों को प्रमुखता से सामने लाए। उन्होंने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का उल्लेख करते हुए कहा कि वह लगातार देश और देशवासियों की उपलब्धियों को मंच देने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भारत की सफलताओं से जुड़ी स्टोरीज पर काम करें और उन्हें आगे बढ़ाएं। यह मीडिया की ओर से देश सेवा का एक बड़ा योगदान होगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश की उपलब्धियों, प्रतिभाओं और सकारात्मक बदलावों को मीडिया की सामग्री में पर्याप्त जगह मिलनी चाहिए।
नशे के खिलाफ जागरूकता में भी मांगा मीडिया का सहयोग
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने नशे की समस्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब नशे के खिलाफ भी उसी तरह जागरूकता फैलाने की जरूरत है, जिस तरह दूसरे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाई जाती है। युवाओं को नशे से बाहर निकालना जरूरी है और इस दिशा में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों और देश में एकता बढ़ाने वाले विषयों को जब मीडिया अपने मंचों पर जगह देगा और अपनी बहसों का हिस्सा बनाएगा, तो विकसित भारत के अभियान को और गति मिलेगी। कार्यक्रम की मेजबानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कौसिनो ने खाद्य सुरक्षा, खाद्य तेल आपूर्ति और कृषि सहयोग पर बात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने की संभावनाएं बताईं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारत और अर्जेंटीना के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। खाद्य सुरक्षा, खाद्य तेल की आपूर्ति और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में दोनों देश एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कौसिनो (Mariano Agustín Caucino) ने इंडिया टुडे ग्रुप के भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 के 'भारत मांगे मोर' सत्र में यह बात कही।
कौसिनो ने बताया कि अर्जेंटीना भारत को खाद्य तेल की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शामिल है। सोयाबीन तेल के मामले में अर्जेंटीना भारत का सबसे बड़ा साझेदार है, जबकि सूरजमुखी तेल की आपूर्ति में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि भारत और अर्जेंटीना के बीच कृषि क्षेत्र में कई समानताएं हैं। दोनों देश फसल उत्पादन और निर्यात से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों में इन चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों का साथ मिलकर काम करना जरूरी है।
राजदूत ने कहा कि भारत और अर्जेंटीना क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया के बड़े देशों में शामिल हैं, लेकिन आबादी के मामले में दोनों के बीच काफी अंतर है। भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जबकि अर्जेंटीना की आबादी करीब पांच करोड़ है। ऐसे में भारत के सामने लगभग डेढ़ अरब लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी है।
वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कौसिनो ने कहा कि दुनिया इस समय चार बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। इनमें खाद्य सुरक्षा, उर्वरकों की उपलब्धता, ईंधन और वित्त से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। भू-राजनीतिक तनाव और अलग-अलग क्षेत्रों में जारी संघर्षों का असर कृषि क्षेत्र पर भी पड़ रहा है।
कौसिनो ने कहा कि भारत और अर्जेंटीना के बीच कृषि सहयोग की प्रक्रिया पहले से चल रही है। दोनों देशों के बीच कृषि सहयोग के लिए एक व्यवस्था भी मौजूद है, जिसके तहत तकनीकी अनुभव और विशेषज्ञता साझा की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि इस सहयोग से दोनों देशों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की समस्याओं के समाधान तलाशने में मदद मिल सकती है।
भारत का कृषि उत्पादन पिछले दशक में करीब 50 फीसदी बढ़ा है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 में खाद्यान्न उत्पादन, निर्यात और किसानों की आय से जुड़ी जानकारी साझा की।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारत के कृषि उत्पादन में पिछले एक दशक के दौरान करीब 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। कृषि विकास दर भी पहले के लगभग 3 फीसदी से बढ़कर 4.5 से 5 फीसदी तक पहुंच गई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने इंडिया टुडे ग्रुप के भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 में वर्चुअली शामिल होकर यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारत ने कृषि उत्पादन के क्षेत्र में कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। चावल उत्पादन में चीन को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया है। वहीं, प्याज उत्पादन में भी भारत पहले स्थान पर पहुंच गया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में कृषि विकास के तीन प्रमुख दौर रहे हैं। पहला दौर हरित क्रांति का था, दूसरा 1996 से 2014 तक का और तीसरा दौर 2014-15 से शुरू हुआ, जो अभी जारी है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि 2006 से 2014 के बीच खाद्यान्न उत्पादन में औसतन हर साल 4 मिलियन टन की वृद्धि हो रही थी। अब यह बढ़कर करीब 8.4 मिलियन टन हो गई है। पिछले दो वर्षों में उत्पादन में लगभग 22.1 मिलियन टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत खाद्यान्न के मामले में लगभग आत्मनिर्भर हो चुका है। हालांकि, दलहन और तिलहन के उत्पादन में अभी कुछ कमी है, जिसे पूरा करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एक समय भारत को अमेरिका से पीएल-480 योजना के तहत गेहूं आयात करना पड़ता था, लेकिन आज देश के पास अनाज का पर्याप्त भंडार है। भारत अब गेहूं और चावल का निर्यात भी कर रहा है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य देश के 140 करोड़ लोगों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही लोगों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना, किसानों की आय बढ़ाना और उनकी आजीविका को बेहतर बनाना भी कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने मिट्टी की सेहत बनाए रखने पर भी जोर दिया। उनके मुताबिक, रासायनिक खादों और कीटनाशकों के असंतुलित इस्तेमाल से धरती की उर्वरता प्रभावित हो सकती है। इसलिए खेती में उत्पादन बढ़ाने के साथ मिट्टी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।