होम / मीडिया फोरम / मिड डे मील में नमक रोटी प्रकरण से चर्चित हुए पत्रकार का निधन

मिड डे मील में नमक रोटी प्रकरण से चर्चित हुए पत्रकार का निधन

यूपी के बहुचर्चित मिड डे मील में नमक रोटी खिलाए जाने की तस्वीरों को सामने लाने वाले फ्रीलांसर पत्रकार पवन जायसवाल का निधन हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

यूपी के बहुचर्चित मिड डे मील में नमक रोटी खिलाए जाने की तस्वीरों को सामने लाने वाले फ्रीलांसर पत्रकार पवन जायसवाल का निधन हो गया। वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। उनका इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां गुरुवार यानी आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि आर्थिक रूप से कमजोर पवन के इलाज के लिए मां और पत्नी ने अपने जेवर तक बेच दिए थे और कई अन्य लोगों ने भी अपना योगदान दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनका इलाज पैसों के अभाव में सही से नहीं हो पा रहा था, लिहाजा तमाम जद्दोजहद के बीच वे जिंदगी की जंग हार गए।

पवन जायसवाल को पिछले वर्ष मुंह मे कुछ दिक्कत हुई, तो उन्होंने वाराणसी के डॉक्टर की सलाह पर बायोप्सी (Biopsy) करवाई। रिपोर्ट आई तो कैंसर की पुष्टि हुई। कैंसर की पुष्टि होने पर भी पवन ने हिम्मत नहीं हारी और सितंबर 2021 के महीने में उनके मुंह का ऑपरेशन किया गया। महीनों अस्पताल में भर्ती रहे। लाखों रुपए भी खर्च हुए और इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें घर वापस भेज दिया था। घर लौटकर आने पर कुछ महीने तो ठीक रहा, लेकिन मार्च 2022 के आसपास पवन को दिक्कत हुई तो उन्होंने फिर से डॉक्टर को दिखाया। जांच हुई तो पता चला कि इंफेक्शन गले तक पहुंच गया। डाक्टरों ने फिर से ऑपरेशन की सलाह दी और फिर ऑपरेशन किया गया।

पहले चरण के इलाज के दौरान पवन के परिवार ने रिश्तेदारों से उधार लेने के साथ ही मां और पत्नी ने अपने जेवर भी बेच दिए थे। हालांकि, पहले चरण में कुछ नेताओं, समाजसेवी के साथ पत्रकार समूह की पहल पर पवन को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया था।

जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर अहरौरा कस्बे के निवासी करीब 38 वर्षीय पवन जायसवाल फ्रीलांसर के तौर पर अपनी सेवा देते रहे हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार पत्रकार के रूप में होती थी। पवन के परिवार में मां, भाई, पत्नी और 2 छोटे छोटे बच्चे हैं।

पवन अगस्त 2019 में उस समय देश-विदेश की मीडिया में चर्चा में आए थे, जब उन्होंने प्राथमिक स्कूलों में दिए जाने वाले मिड डे मील में नमक रोटी खिलाने की तस्वीरों को सामने लेकर आए थे। तस्वीरों के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पवन के ऊपर मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसको लेकर देश-विदेश की मीडिया में प्रदेश सरकार की आलोचना भी हुई थी। बड़े पत्रकारों के साथ पत्रकार संगठन तक पवन की मदद को लेकर आगे आए थे और मामले की जांच भी हुई थी, लेकिन आखिरकार पवन ने वह लड़ाई जीत ली थी ।
 


टैग्स पत्रकार पवन जायसवाल मिड डे मील नमक रोटी प्रकरण
सम्बंधित खबरें

पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन ने वर्ष 2026 के 42वें राज्य स्तरीय अलंकरणों की घोषणा की। भुवनेश जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को 15 मार्च को सिटी पैलेस में सम्मानित किया जाएगा।

6 hours ago

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

17 hours ago

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

3 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

3 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

3 days ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

4 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

4 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

3 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

5 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

6 hours ago