होम / मीडिया फोरम / IIMC ने अपने लोगो में किया संशोधन, जोड़ी ये टैगलाइन
IIMC ने अपने लोगो में किया संशोधन, जोड़ी ये टैगलाइन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव एवं संस्थान के अध्यक्ष अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित आईआईएमसी कार्यकारी परिषद की 145वीं बैठक में इस संशोधित लोगो को मंजूरी प्रदान की गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
प्रो. द्विवेदी के अनुसार अच्छे विचारों को ग्रहण करण और समाज में उनका प्रसार करना किसी भी जनसंचार शिक्षण संस्थान का मूल काम है। उन्होंने कहा कि ‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय‘ के सचिव एवं संस्थान के अध्यक्ष अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित आईआईएमसी कार्यकारी परिषद की 145वीं बैठक में इस संशोधित लोगो को मंजूरी प्रदान की गई।
प्रो. द्विवेदी ने कहा कि जनसंचार के शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसांधान में ‘आईआईएमसी‘ की वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान है। इस संशोधित लोगो के माध्यम से हम संस्थान की पहचान को और अधिक व्यापक बनाना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि यह पहल ‘आईआईएमसी‘ के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।
वहीं, लोगो के सही उपयोग के लिए एक दिशानिर्देश पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर अपर महानिदेशक आशीष गोयल, प्रकाशन विभाग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र कुमार भारती, डीन (छात्र कल्याण) प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार एवं पुस्तकालय प्रभारी डॉ. प्रतिभा शर्मा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
टैग्स आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन भारतीय जनसंचार संस्थान लोगो प्रो. संजय द्विवेदी लोकार्पण संशोधित लोगो