होम / मीडिया फोरम / अमर उजाला समूह का नया इनिशिएटिव, अब IT फील्ड की ओर भी अग्रसर
अमर उजाला समूह का नया इनिशिएटिव, अब IT फील्ड की ओर भी अग्रसर
जल्द ही आगरा, बनारस, मेरठ, देहरादून और हल्द्वानी में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘अमर उजाला वेब सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ (एयूडब्ल्यू) आईटी के प्रोजेक्ट्स भी शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत ‘सीआईआई’ लखनऊ व ‘एयूडब्ल्यू’ द्वारा सीआईआई के विभूति खंड स्थित कार्यालय सभागार में आयोजित आईटी कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने इससे जुड़ी जानकारी व अनुभव साझा किए।
कॉन्फ्रेंस में अमर उजाला के आईटी हेड आयुष्मान सिन्हा ने इस पहल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'हमारे अधिकांश उपभोक्ता सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) से हैं और उनकी आईटी से संबंधित समस्याओं को समझते हुए इस तरह की पहल शुरू की गई है।‘ उन्होंने बताया कि अब से एमएसएमई ‘अमर उजाला’ के सभी स्थानीय कार्यालयों में आईटी सर्विस के लिए संपर्क कर सकेंगे।
बताया जाता है कि आईटी पर होने वाले खर्च को कैसे कम किया जाए, इसके लिए यह कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जल्द ही आगरा, बनारस, मेरठ, देहरादून और हल्द्वानी में भी इस तरह की कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी।
(साभार: अमर उजाला)
टैग्स आयुष्मान सिन्हा अमर उजाला वेब सर्विसेज प्रा. लि सीआईआई लखनऊ