होम / मीडिया फोरम / ED ने राणा अय्यूब के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पत्रकार बोलीं- मेरी कलम नहीं होगी चुप

ED ने राणा अय्यूब के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पत्रकार बोलीं- मेरी कलम नहीं होगी चुप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गाजियाबाद की एक अदालत में राणा अय्यूब के खिलाफ धन शोधन रोधी कानून के तहत चार्जशीट दाखिल की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गाजियाबाद की एक अदालत में राणा अय्यूब के खिलाफ धन शोधन रोधी कानून के तहत चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि कोरोना महामारी के दौरान जुटाए गए 2.69 करोड़ रुपए का इस्तेमाल राणा अय्यूब ने खुद के लिए किया है और साथ ही उन्होंने विदेशी अंशदान कानून का भी उल्लंघन किया है।

ED ने 12 अक्टूबर को गाजियाबाद में एक विशेष मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष अय्यूब के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की है।

चार्जशीट दाखिल होने के बाद राणा अय्यूब ने अब इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। पत्रकार ने कहा कि यह चार्जशीट मेरे काम के लिए मुझ पर निशाना साधने और मुझे डराने धमकाने की एक और हताशापूर्ण कोशिश है। यह मुझे चुप करने के लिए पीएमएलए कानून तथा कानून लागू करने वाली एजेंसियों के दुरुपयोग का एक और उदाहरण है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरी कलम कभी चुप नहीं हो सकती। हास्यास्पद बात यह है कि कल ही मैंने यहां अमेरिका में भारत में स्वतंत्र प्रेस पर हमले के मामले में संगोष्ठी की थी। मैं देश में वंचितों के शोषण के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहूंगी।’

अय्यूब ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि ईडी द्वारा प्रक्रिया का यह दुरुपयोग न्यायिक समीक्षा के स्तर पर नहीं टिक पाएगा। मैं पत्रकार के रूप में अपनी भूमिका अदा करने से नहीं डिगूंगी।’  

उन्होंने आगे कहा कि मेरे द्वारा जो भी फंड इकट्ठा किया गया था, कोरोना पीड़ितों की मदद में उसका इस्तेमाल किया गया। मेरे बैंक अकाउंट में जितनी भी राशि जमा थी, यहां तक की मेरे अकाउंट में प्रोफेशनल इनकम के भी पैसे शामिल थे, उसे भी प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया था। मगर दिल्ली हाई कोर्ट ने जब्ती कार्यवाही पर रोक लगा दी थी और फंड को जब्त करने की पुष्टि नहीं हुई है।  

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने 2021 में यूपी पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की थी। राणा अय्यूब पर राहत कार्यों के लिए एनजीओ के फंड का का दुरुपयोग करने का आरोप है।

ईडी का आरोप है कि राणा अय्यूब ने राणा अय्यूब ने कोविड, बाढ़ राहत और प्रवासियों के लिए तीन ऑनलाइन कैंपेन शुरू किए थे और एक ऑनलाइन क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म केटो के जरिए करोड़ों रुपए जुटाए थे। जांच अधिकारियों का कहना है कि झुग्गी वालों, किसानों और असम, बिहार और महाराष्ट्र में राहत कार्यों के लिए ये तीन कैंपेन शुरू किए गए थे। इन तीनों कैंपेन से उन्हें 2.69 करोड़ रुपए की डोनेशन मिली थी, जिसमें से 80.49 लाख रुपए विदेशी मुद्रा में लिए गए। उन्हें FCRA की मंजूरी के बिना विदेशी योगदान मिला।   

इस साल फरवरी में मनी लॉन्ड्रिंग मामले प्रवर्तन निदेशालय ने पत्रकार राणा अय्यूब के 1.77 करोड़ रुपए जब्त किए थे। पत्रकार राणा अय्यूब के 1.77 करोड़ रुपए जब्त करने के बाद ईडी अधिकारियों ने कहा था कि उन्होंने कथित तौर पर 3 अभियानों के लिए दिए गए दान का सही उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया। ईडी ने यह कदम उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उठाया है।

हालांकि, इनकम टैक्स और ईडी की कार्रवाई के बाद पत्रकार राणा ने विदेशी चंदा वापस कर दिया। विदेशी चंदे की वापसी के बाद भी उनके पास लगभग 2 करोड़ रुपए थे, लेकिन कथित तौर पर केवल 28 लाख रुपए का उपयोग किया गया था। ईडी का कहना हि कि उन्होंने गोवा की यात्रा जैसे निजी खर्चों के लिए चंदे का इस्तेमाल किया।

 


टैग्स पत्रकार ईडी राणा अय्यूब मनी लॉन्ड्रिंग केस
सम्बंधित खबरें

नर्मदाप्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला 'हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

2 hours ago

आईएचसी में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ : मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हेबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago