होम / मीडिया फोरम / दैनिक जागरण के पत्रकार सौरभ सिंह भानू का निधन
दैनिक जागरण के पत्रकार सौरभ सिंह भानू का निधन
लखनऊ के एक निजी अस्पताल में पत्रकार सौरभ सिंह भानू का 34 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
लखनऊ के एक निजी अस्पताल में पत्रकार सौरभ सिंह भानू का 34 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी समय से लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के लिए भर्ती थे।
भानू मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के कस्ता क्षेत्र स्थित डलुआपुर गांव के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी के साथ दो छोटे बेटे हैं– एक की उम्र 6 साल है और दूसरा 4 साल का है। कुछ महीने पहले ही उनकी मां का भी देहांत हो गया था, जिससे परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था।
सौरभ सिंह भानू दैनिक जागरण में बतौर संवाददाता कार्यरत थे और अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग और संवेदनशील लेखन के लिए पहचाने जाते थे। उनके अचानक निधन की खबर से न केवल परिवार और गांव में शोक की लहर है, बल्कि पत्रकारिता जगत में भी गहरा दुःख व्याप्त है।
टैग्स