एबीपी न्यूज की प्राइम टाइम एंकर और वरिष्ठ पत्रकार चित्रा त्रिपाठी को KIIT भुवनेश्वर ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए KIIT परिवार का आभार जताया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एबीपी न्यूज (ABP News) की प्राइम टाइम एंकर और वरिष्ठ पत्रकार चित्रा त्रिपाठी (Chitra Tripathi) को भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी (KIIT) ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। चित्रा ने एक्स (X) पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।
चित्रा ने इस सम्मान को अपने लिए गौरव और भावुकता का क्षण बताया। उन्होंने केआईआईटी परिवार और संस्थान के फाउंडर अच्युत सामंत (Achyuta Samanta) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि करीब 40 हजार छात्रों वाले संस्थान ने उन्हें इस सम्मान के योग्य समझा, जिसके लिए वह हमेशा कृतज्ञ रहेंगी।
KIIT भुवनेश्वर, ओडिशा द्वारा #डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का क्षण है 🙏🏻 इस सम्मान के लिए KIIT परिवार और इसके फाउंडर @achyuta_samanta जी का हृदय से आभार. KIIT जिसमें क़रीब 40 हज़ार स्टूडेंट पढ़ते हों, उन्होंने मुझे इस योग्य समझा, आज डॉक्टरेट की उपाधि से नवाज़ा, मैं हमेशा इसके लिये कृतज्ञ रहूंगी 🙏🏻 यह सम्मान मेरे लिए उपलब्धि के साथ एक नई जिम्मेदारी भी है. मेरी कोशिश रहेगी कि अपनी कलम, आवाज़ और कर्म के माध्यम से समाज और देश के प्रति अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाती रहूँ. आज मंच पर देश और विदेश के प्रतिष्ठित लोगों के साथ ये सम्मान पाने का अवसर मिला, जिनमें **Prof. Gobardhan Das — Hon’ble Member, NITI Aayog, Government of India **Prof. Cezar Ionut Spinu, PhD — Rector, University of Craiova, Romania **Prof. Agesh Kumar Tyagi — Dean & Sr. Professor, Homi Bhabha National Institute (HBNI), DU ये गणमान्य लोग शमिल रहे, और इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर - ** Mr. Michael James Baumgartner , Congressman, Member of the U.S. House of Representatives from Washington’s 5th District **Dr. Brock Tessman — Hon’ble President, Montana State University, USA की मौजूदगी रही. आप सभी का हृदय से आभार 🙏🏻 जय हिंद, वंदेमातरम् 🙏🏻 जय जगन्नाथ 🙏🏻🙏🏻
— Chitra Tripathi (@chitraaum) October 4, 2026
चित्रा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए उपलब्धि के साथ एक नई जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अपनी कलम, आवाज और कर्म के जरिए समाज और देश के प्रति अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाते रहने की बात कही।
समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (U.S. House of Representatives) के सदस्य और वॉशिंगटन के 5वें डिस्ट्रिक्ट से कांग्रेसमैन माइकल जेम्स बॉमगार्टनर (Michael James Baumgartner) और मोंटाना स्टेट यूनिवर्सिटी (Montana State University), अमेरिका के प्रेसिडेंट डॉ. ब्रॉक टेस्मैन (Dr. Brock Tessman) भी मौजूद रहे।
मोहित चेरियन को डियाजियो इंडिया में वाइस प्रेसिडेंट – कस्टमर मार्केटिंग बनाया गया है। वह भारत में कस्टमर मार्केटिंग एजेंडा का नेतृत्व करते हुए ब्रांड्स और कैटेगरी को मजबूत बनाने पर काम करेंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मोहित चेरियन (Mohit Cherian) को डियाजियो इंडिया (Diageo India) में वाइस प्रेसिडेंट – कस्टमर मार्केटिंग (Vice President – Customer Marketing) के पद पर पदोन्नत किया गया है। अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पर साझा की। इस भूमिका में वह भारत में कस्टमर मार्केटिंग एजेंडा का नेतृत्व करेंगे और डियाजियो के ब्रांड्स व कैटेगरी को आकार देने और मजबूत बनाने पर काम करेंगे।
इससे पहले चेरियन डियाजियो इंडिया में कैटेगरी डायरेक्टर (Category Director) के तौर पर काम कर रहे थे। उससे पहले वह सीनियर जनरल मैनेजर, ब्रांड मार्केटिंग (Senior General Manager, Brand Marketing) की भूमिका में थे, जहां उन्होंने कंपनी के बीआईआई स्कॉचेज (BII Scotches) पोर्टफोलियो की मार्केटिंग संभाली।
चेरियन 2020 में डियाजियो इंडिया से जुड़े थे। उन्होंने कंपनी की इनोवेशन टीम (Innovation Team) से अपना सफर शुरू किया और बाद में ब्रांड मार्केटिंग में आए। इस दौरान उन्होंने रॉयल चैलेंज (Royal Challenge) और मैकडॉवेल्स नंबर 1 (McDowell’s No.1) जैसे ब्रांड्स पर काम किया।
रॉयल चैलेंज के साथ उन्होंने ब्रांड की री-पोजिशनिंग और विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ ‘नया शेर’ (Naya Sher) कैंपेन पर काम किया। वहीं, मैकडॉवेल्स नंबर 1 के विकास और पोर्टफोलियो से जुड़ी पहलों में भी उनकी भूमिका रही, जिसमें एक्स-सीरीज (X-Series) और सिंगल माल्ट (Single Malt) पेशकश शामिल है।
डियाजियो इंडिया से पहले चेरियन आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail) में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और एलन सॉली (Allen Solly) के हेड ऑफ मार्केटिंग रह चुके हैं। उन्होंने ओगिल्वी (Ogilvy) और मैनेजमेंट कंसल्टिंग के क्षेत्र में भी काम किया है।
आदित्य सुनीलकुमार ने मेटा में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह हवास इंडिया में एग्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर और हेड ऑफ डिजिटल की भूमिका में थे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आदित्य सुनीलकुमार (Aditya Sunilkumar) ने मेटा (Meta) में क्रिएटिव डायरेक्टर (Creative Director) के तौर पर नई भूमिका संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पर पोस्ट के जरिए अपने नए पद की जानकारी साझा की।
सुनीलकुमार ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह मेटा में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर नई शुरुआत को लेकर खुश हैं। मेटा जॉइन करने से पहले वह हवास इंडिया (Havas India) से जुड़े थे, जहां उन्होंने एग्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर एंड हेड ऑफ डिजिटल (Executive Creative Director & Head of Digital) की जिम्मेदारी संभाली।
मेटा में उनकी नई भूमिका कंपनी के क्रिएटिव काम और डिजिटल इकोसिस्टम (Digital Ecosystem) से जुड़े प्रयासों के साथ होगी।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 और 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शनों के दौरान पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकारों के प्रमुख संगठन प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 और 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शनों के दौरान पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। प्रेस क्लब ने कहा है कि प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ पुलिस का रवैया कथित तौर पर आक्रामक रहा।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने 4 अक्टूबर को जारी बयान में कहा कि एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि एक एसीपी ने उनके साथ छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला पत्रकार शनिवार रात संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं।
प्रेस क्लब के अनुसार, विभिन्न स्वतंत्र संगठनों और न्यूज पोर्टलों से जुड़े पत्रकारों ने बताया कि उनके पास प्रेस कार्ड थे और उन्होंने बार-बार पुलिस को बताया कि वे मीडिया से हैं। इसके बावजूद पुलिस ने उनके साथ कथित तौर पर हिंसक और आक्रामक व्यवहार किया। प्रेस क्लब ने कहा कि कुछ पत्रकारों को प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में भी लिया गया।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के व्यवहार को सामान्य नहीं बनाया जा सकता। उसके मुताबिक पत्रकारों को बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से काम करने और विभिन्न मुद्दों को लेकर जुटे लोगों की कवरेज करने की अनुमति मिलनी चाहिए। प्रेस क्लब ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में भी ऐसा नहीं हो पाना देश में मीडिया की स्वतंत्रता की दिशा के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
प्रेस क्लब ने दिल्ली पुलिस से महिला पत्रकार की शिकायत पर उचित कार्रवाई करने और मीडियाकर्मियों को अपना काम करने के लिए आवश्यक जगह देने की मांग की है, ताकि उन्हें आक्रामकता और धमकियों का सामना न करना पड़े।
इंटरनेट सेवा बंद करने पर भी जताई आपत्ति: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जंतर-मंतर और उसके आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने पर भी आपत्ति जताई है। 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए गए थे। रिपोर्टों के मुताबिक, दूरसंचार कंपनियों को जंतर-मंतर के आसपास करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।
प्रेस क्लब के मुताबिक, इंटरनेट बंद होने से सूचनाओं का प्रवाह प्रभावित होता है और पत्रकारों के काम में बड़ी बाधा आती है। उसने कहा कि इस तरह की मनमानी इंटरनेट बंदी की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कहा कि पत्रकारों को बिना डर और दबाव के अपना काम करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए और प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के दौरान उन्हें आवश्यक सुरक्षा और काम करने की जगह उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
दिल्ली पुलिस ने शिकायतों को क्राइम ब्रांच भेजा: इस बीच, दिल्ली पुलिस ने 4 अक्टूबर को बताया कि 3 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली जिला पुलिस को इनकी शिकायतें मिली हैं और उन्हें निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच, कमला मार्केट को भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश बीजेपी ने शनिवार को अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने राज्य स्तर पर 31 प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति की है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश बीजेपी ने शनिवार को अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने राज्य स्तर पर 31 प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति की है। नई टीम की सूची प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित ने जारी की।
नई टीम में डॉ. समीर सिंह, अभिषेक कृष्ण दुबे, अवनीश त्यागी, मनीष शुक्ला, नवीन श्रीवास्तव, अंकुश त्रिपाठी, आनंद दुबे, हीरो वाजपेयी और डॉ. ऋचा सिंह समेत कई नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से कई नेता पिछली मीडिया टीम में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
अभिषेक कृष्ण दुबे को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी
एटा निवासी अभिषेक कृष्ण दुबे को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। वह इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। अभिषेक कृष्ण दुबे पार्टी के युवा मोर्चा में राजस्थान के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
मीडिया विभाग में भी नियुक्तियां
बीजेपी ने हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को मीडिया विभाग का सह-संयोजक नियुक्त किया है। वहीं दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को मीडिया वॉच टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के लिए भी मीडिया संयोजक और सह-संयोजकों की घोषणा की है।
प्रदेश मीडिया सह संयोजक
प्रदेश प्रवक्ता
प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट
मीडिया वॉच
पश्चिम मीडिया संयोजक
पश्चिम सह मीडिया संयोजक
बृज मीडिया संयोजक
बृज सह मीडिया संयोजक
कानपुर मीडिया संयोजक
कानपुर सह मीडिया संयोजक
अवध मीडिया संयोजक
अवध सह मीडिया संयोजक
काशी मीडिया संयोजक
काशी सह मीडिया संयोजक
गोरखपुर मीडिया संयोजक
गोरखपुर सह मीडिया संयोजक
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज कर रहीं तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों पर बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज कर रहीं तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों पर बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने शिकायतों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। अब क्राइम ब्रांच महिला पत्रकारों के बयान दर्ज करेगी और पूरे मामले की जांच करेगी।
एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रहे थे, लेकिन मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। उनका दावा है कि जब वह इस कार्रवाई की कवरेज कर रही थीं और इस बारे में एसीपी विवेक भगत से सवाल किया, तो उन्होंने कथित तौर पर उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार किया और उन्हें धक्का दिया।
इस मामले को लेकर पत्रकारों ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर भी प्रदर्शन किया और आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने शिकायतों को क्राइम ब्रांच को जांच के लिए भेज दिया है।
CJP ने भी FIR की मांग की
मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने भी एसीपी विवेक भगत के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। CJP के प्रतिनिधिमंडल ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचकर इस मामले में शिकायत दी।
राहुल गांधी ने अमित शाह से मांगा जवाब
इस मामले पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है और महिला प्रदर्शनकारियों व पत्रकारों के साथ बदसलूकी के आरोपों पर गृह मंत्री को जवाब देना चाहिए।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहा है। 2 और 3 अक्टूबर को यहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे थे। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
प्रदर्शनकारियों और विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग की एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
मामले में अब क्राइम ब्रांच की जांच के बाद यह साफ होगा कि महिला पत्रकारों की शिकायतों में लगाए गए आरोपों को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
मीडिया जगत में करीब 10-12 साल तक काम करने वाले ग्राफिक और मोशन ग्राफिक डिजाइनर उज्ज्वल कुमार सिंह का निधन हो गया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया जगत में करीब 10-12 साल तक काम करने वाले ग्राफिक और मोशन ग्राफिक डिजाइनर उज्ज्वल कुमार सिंह का निधन हो गया। उन्होंने 1 अक्टूबर की रात धनबाद के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया गया है कि वह पिछले दो दिनों से वेंटिलेशन पर थे।
उज्ज्वल झारखंड के बोकारो स्टील सिटी के रहने वाले थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन न्यूज से की थी। इसके बाद उन्होंने IndiaReport, Bluekraft Digital Foundation और LearnApp जैसे संस्थानों में काम किया।
जनवरी 2021 में उज्ज्वल TV9 से जुड़े थे, जहां उन्होंने सीनियर ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर काम किया। करीब छह साल तक TV9 को अपनी सेवाएं देने के बाद उनकी नौकरी चली गई थी।
उज्ज्वल को ग्राफिक और मोशन ग्राफिक्स के क्षेत्र में काम करने का अनुभव था। मीडिया संस्थानों में ग्राफिक डिजाइनर की भूमिका खबरों को विजुअल रूप देने और ब्रेकिंग न्यूज व दूसरी स्टोरीज के लिए क्रिएटिव तैयार करने में अहम होती है।
उज्ज्वल के निधन की खबर के बाद मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन को असमय और दुखद बताया जा रहा है।
ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन की जिम्मेदारी संभालने के बाद शेलार ने इस क्षेत्र के लिए अधिक व्यवस्थित और पेशेवर माहौल की जरूरत पर जोर दिया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार का आज जन्मदिन है। उनका सार्वजनिक जीवन मुंबई से जुड़ा रहा है और उनके करियर में स्थानीय राजनीति, विधानसभा की जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेल प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बांद्रा उनके राजनीतिक सफर का एक अहम केंद्र रहा है।
3 अक्टूबर 1972 को जन्मे आशीष शेलार मुंबई में पले-बढ़े और उन्होंने बांद्रा में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में शुरुआती भागीदारी ने उन्हें सार्वजनिक जीवन की ओर आकर्षित किया। कानून की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर काम करते हुए राजनीति में अपनी पहचान बनाई।
भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन से उनके राजनीतिक सफर को आगे बढ़ने का मौका मिला। वह 2012 से 2014 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे। इसके बाद 2014 में उन्होंने बांद्रा वेस्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी को हराकर विधानसभा में प्रवेश किया। 2019 और 2024 में भी उन्होंने यह सीट बरकरार रखी और लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीतने का सफर पूरा किया।
पार्टी संगठन में भी आशीष शेलार की भूमिका रही है। उन्होंने बीजेपी की मुंबई इकाई का नेतृत्व किया। इसके साथ ही उनका जुड़ाव खेल प्रशासन से भी रहा। जून 2015 में वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चुने गए और अक्टूबर 2022 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कोषाध्यक्ष बने। मुंबई जिला फुटबॉल एसोसिएशन से भी उनका जुड़ाव रहा है।
फिलहाल आशीष शेलार महाराष्ट्र सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकास और सांस्कृतिक मामलों से जुड़े मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अगस्त 2026 में उन्हें ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन का अध्यक्ष भी चुना गया। इस तरह खेल प्रशासन से उनका जुड़ाव ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र तक भी पहुंच गया है।
ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन की जिम्मेदारी संभालने के बाद शेलार ने इस क्षेत्र के लिए अधिक व्यवस्थित और पेशेवर माहौल की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों पर भी बात की है। 54वें जन्मदिन के मौके पर उनका अब तक का सफर मुंबई, राजनीति, सार्वजनिक जीवन और खेल प्रशासन से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी भूमिका को सामने रखता है।
समाचार4मीडिया की ओर से आशीष शेलार को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
बताया गया है कि वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे का इलाका काफी ऊबड़-खाबड़ और दुर्गम था, जिसके कारण राहत और बचाव अभियान में भी मुश्किलें आईं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मिजोरम में एक भीषण सड़क हादसे में तीन सरकारी सूचना अधिकारियों की मौत हो गई। यह हादसा एक अक्टूबर को सतेक के पास हुआ। हादसे में जान गंवाने वालों में प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. एंगम पामे, दूरदर्शन केंद्र, आइजोल के निदेशक (न्यूज) नांपिबौ मारिनमई और केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के आइजोल फील्ड ऑफिस में मल्टी-टास्किंग स्टाफ एच. लियानवेला शामिल हैं। हादसे में वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।
जानकारी के मुताबिक, डॉ. पामे मिजोरम में इंटर मीडिया पब्लिसिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी (आईएमपीसीसी) से जुड़े काम और पीआईबी आइजोल में अनुवादक की भर्ती से संबंधित कार्य के सिलसिले में पहुंचे थे। डॉ. पामे और नांपिबौ मारिनमई समेत अन्य लोग गुरुवार को सियालसुक गए थे। वहां से आइजोल लौटते समय उनका वाहन सतेक गांव के पास हादसे का शिकार हो गया।
बताया गया है कि वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे का इलाका काफी ऊबड़-खाबड़ और दुर्गम था, जिसके कारण राहत और बचाव अभियान में भी मुश्किलें आईं। सियालसुक पुलिस और यंग मिजो एसोसिएशन के सदस्यों ने बचाव अभियान में मदद की।
डॉ. एंगम पामे पीआईबी के इम्फाल क्षेत्रीय कार्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। वहीं, नांपिबौ मारिनमई दूरदर्शन केंद्र, आइजोल में निदेशक (न्यूज) के पद पर थे। एच. लियानवेला केंद्रीय संचार ब्यूरो के आइजोल फील्ड ऑफिस में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत थे।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों, पुलिसकर्मियों और यंग मिजो एसोसिएशन के सदस्यों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। हादसे में घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया।
Deeply saddened by the tragic demise of Dr. Engam Pame, ADG, PIB Imphal; Shri Nampibou Marinmai, Director (News), DDK Aizawl; and Shri H. Lianvela, MTS, CBC Aizawl.
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 1, 2026
Heartfelt condolences to the bereaved families, friends and colleagues. 🙏
नेटफ्लिक्स ने शिखा कोहली को मैनेजर, सोशल मार्केटिंग नियुक्त किया है। कोहली ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए नई भूमिका की जानकारी दी। इससे पहले वह अमेजन प्राइम वीडियो से जुड़ी थीं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नेटफ्लिक्स (Netflix) ने शिखा कोहली (Shikha Kohli) को मैनेजर, सोशल मार्केटिंग (Manager, Social Marketing) नियुक्त किया है। कोहली ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी दी।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कल्चर में हिस्सा लेने से बेहतर क्या है कि आप उसे आकार देने में मदद करें? यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने नेटफ्लिक्स में मैनेजर, सोशल मार्केटिंग के तौर पर जॉइन किया है। कहानियां देखने से लेकर उन्हें बातचीत का हिस्सा बनाने तक का यह बदलाव काफी मजेदार प्लॉट ट्विस्ट जैसा लग रहा है।”
शिखा इससे पहले अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की सोशल मीडिया मार्केटिंग टीम का हिस्सा थीं। इससे पहले वह नायका (Nykaa) और टाइम्स नेटवर्क (Times Network) के साथ भी काम कर चुकी हैं।
बेंगलुरु की उद्यमी शिवानी दर्शन का 30 सितंबर को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। शिवानी का जुड़ाव स्टार्टअप से जुड़े कामों के साथ-साथ मीडिया क्षेत्र से भी रहा।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
शिवानी दर्शन बेंगलुरु से प्रकाशित होने वाली एक अंग्रेजी पत्रिका की पंजीकृत मालिक, प्रकाशक और संपादक थीं। यह पत्रिका प्रेस रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के पास पंजीकृत थी।
शिवानी बेंगलुरु के पेट-पैरेंट समुदाय में भी जानी जाती थीं। वह पालतू जानवरों के साथ दोस्ताना और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी देखभाल और सेहत को लेकर अलग तरीकों की वकालत करती थीं। इस क्षेत्र में उनके विचार और काम क्षेत्रीय मीडिया रिपोर्ट्स का हिस्सा भी रहे हैं।
उनका अंतिम संस्कार 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बेंगलुरु के कथालीपल्या, सर्वज्ञनगर स्थित कलाहल्ली श्मशान घाट में किया जाएगा।