होम / मीडिया फोरम / बिना अनुमति के केबल ऑपरेटर कर रहा था यह काम, केस दर्ज

बिना अनुमति के केबल ऑपरेटर कर रहा था यह काम, केस दर्ज

स्टार के चैनलों को बिना अनुमति के केबल पर प्रसारण करने के मामले में एक केबल आपरेटर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

स्टार के चैनलों को बिना अनुमति के केबल पर प्रसारण करने के मामले में एक केबल आपरेटर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर थाने का है।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दिनेश लोहान की ओर से भेजी गई शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। स्टार के चैनलों की फीड चोरी करने व प्रसारण से संबंधित रिकार्डिंग भी सबूत के तौर पर पुलिस को दी गई है।  

रिपोर्ट में बताया गया है कि शिकायत देवेंद्र नाम के एक केबल आपरेटर के खिलाफ दर्ज हुआ है।  स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शिकायत में कहा गया है कि कंपनी का कार्यालय मुंबई के गणपतराव कदम मार्ग पर उर्मी स्टेट में स्थित है। कंपनी के पास स्टार गोल्ड, स्टार मूवीज, स्टार भारत, स्टार प्लस, स्टार वर्ल्ड चैनल, स्टार गोल्ड, स्टार जलसा मूवीज, स्टार बंगाली, स्टार प्ल्स एचसी, स्टार गोल्ड एचडी, स्टार स्पोर्ट्स समेत स्टार के अन्य चैनलों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से लाइसेंस हैं। इसके तहत ही स्टार विभिन्न मल्टी सिस्टम आपरेटर्स, स्थानीय केबल आपरेटर्स और अन्य ड्रिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म जैसे आइपीटीवी, एचआइटीएस और डीटीएच के साथ अनुबंध करता है। इसके तहत प्रसारण और प्रेषण के अधिकार के लिए स्टार से अनुबंध करना होता हे। ऐसे अनुबंधों के निष्पादन पर स्टार लाइसेंसधारियों को सिग्नलों को डिक्रिप्ट करने के लिए एकीकृत डिजिटल सैटेलाइट रिसीवर सह डिकोडर बाक्स देता है। इसके बाद ही उन्हें अपने ग्राहकों को देखने के लिए रिले करता है। स्टार से अनुमति के बिना कोई भी केबल आपरेटर इन चैनलों का प्रसारण नहीं कर सकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी को पता चला कि मैसर्स देवेंद्र केबल नेटवर्क के संचालक गूंदियाना निवासी देवेंद्र चोरी से स्टार से संबंधित सिग्नल को उनकी सहमति के बिना गूंदियाना व सिकंदरा गांव में ग्राहकों को प्रसारित कर रहा है। देवेंद्र ने केबल नेटवर्क के तकनीशियनों के साथ अपने केबल नेटवर्क कंट्रोल रूम लोकेशन के माध्यम से स्टार चैनलों के संकेतों को अवैध रूप से प्रसारित किया है। देवेंद्र स्टार चैनलों की फीड चोरी कर रहा है। 26 अक्टूबर को गांव सिकंदरा में यह फीड कैप्चर की गई थी, जिसके आधार पर ही पुलिस को शिकायत दी गई।


टैग्स स्टार के चैनल केबल केबल आपरेटर केस दर्ज
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago