होम / मीडिया फोरम / पहली बार इस तरह की फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र
पहली बार इस तरह की फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र
मुंबई में शुरू हो चुकी है लेखक और डायरेक्टर मनोज शर्मा की इस फिल्म की शूटिंग
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लेखक और डायरेक्टर मनोज शर्मा इन दिनों सातवे आसमान पर हैं। उन्होंने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'खली बली' में एक्टर धर्मेंद्र को कास्ट कर लिया है। यह धर्मेंद्र की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्माण कर रहे हैं वन एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शंस के कमल किशोर मिश्रा और प्राची मूवीज।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है और फिल्म की शूटिंग को धर्मेंद्र काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। खली बली फिल्म में वह मनोचिकित्सक का किरदार निभा रहे हैं। यह पहली बार है कि धर्मेंद्र अलग जोनर की हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा एक्ट्रेस मधू, कायनात अरोड़ा, रनजीश दुग्गल, राजपाल यादव, विजय राज, एकता जैन, यासमीन खान, ब्रिजेंद्र काला, योगेश लखानी और असरानी हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंकडिन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स धर्मेंद्र बॉलिवुड अभिनेता खली बली मनोज शर्मा