होम / मीडिया फोरम / पद्मभूषण गोपाल दास को भारत एक्सप्रेस के उपेन्द्र राय ने दी श्रद्धांजलि, यादें की साझा

पद्मभूषण गोपाल दास को भारत एक्सप्रेस के उपेन्द्र राय ने दी श्रद्धांजलि, यादें की साझा

पद्मभूषण से सम्मानित कवि और गीतकार गोपाल दास नीरज की जयंती के अवसर पर आगरा में ‘निरंतर नीरज’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पद्मभूषण से सम्मानित कवि और गीतकार गोपाल दास नीरज की जयंती के अवसर पर आगरा में ‘निरंतर नीरज’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के CMD उपेन्द्र राय शामिल हुए। उन्होंने गोपाल दास नीरज को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गोपाल दास नीरज के साथ हुई उनकी कई मुलाकातों का भी अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि नीरज साहब से उनकी बातचीत का सिलसिला बहुत लंबा और गहरा रहा है।

एक खास मुलाकात को याद करते हुए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय ने बताया, ‘मैंने आचार्य रजनीश को कहीं सुना था, आचार्य रजनीश एक बार गोपालदास नीरज की रचनाओं का जिक्र कर रहे थे। मैंने नीरज जी से पूछा कि आपकी और आचार्य रजनीश की दोस्ती का आधार क्या था?’

नीरज जी बोले, ‘मेरी उनसे दोस्ती 70 के दशक में हो गई थी। मैं एक बार पुणे मिलने गया था आचार्य रजनीश से। कई लोग ये कहते थे कि वो एक लाख किताबें पढ़ चुके हैं… डेढ़ लाख किताबें पढ़ चुके हैं। तो मैंने आचार्य रजनीश से पूछा कि आप कितनी किताबें पढ़ चुके हैं? तो उन्होंने बोला कि लगभग पूरी-पूरी दो लाख और आधी अधूरी एक लाख। यानी लगभग तीन लाख किताबें वो पढ़ चुके थे।’

उपेंद्र राय ने उस मुलाकात को याद करते हुए आगे बताया, ‘मैंने नीरज जी से पूछा कि वो इतना तेज कैसे पढ़ते थे? महाकवि ने इस पर बताया कि रजनीश ने उनसे कहा, ‘आप टेस्ट ले लीजिए मेरा कि कैसे पढ़ता हूं?’ सामने कई किताबें रखी थीं। उनमें सबसे मोटी किताब निकाली और महाकवि नीरज को दी। पहला पन्ना पलटा… बीच से कुछ पन्ने देखे और आखिरी पन्ने देखे। इसके बाद आचार्य रजनीश ने वो किताब नीरज जी को पकड़ा दी और बोले, ‘मुझे कहीं से पूछो… मैं आपको अगला पैरा पढ़कर बताऊंगा।’ तब नीरज जी ने रजनीश से 20 जगह से पूछा… तो आचार्य ने उसका अगला पैरा लाइन बाईलाइन पढ़कर सुना दिया।’

4 जनवरी 1925 को जन्मे थे गोपालदास नीरज

पद्मभूषण से सम्मानित कवि और गीतकार गोपाल दास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को हुआ था। उन्हें गीतों के राजकुमार भी कहा जाता है। गोपाल दास नीरज की जयंती पर आगरा के सिकंदरा में स्थित डॉक्टर एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में भव्य कार्यक्रम ‘निरंतर नीरज’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गीतों के राजकुमार पद्मभूषण गोपाल दास नीरज को श्रद्धांजलि दी।

गीत के ही समान रही गोपाल दास की यात्रा

बता दें कि हिन्दी साहित्य के पुरोधा गोपाल दास नीरज की जयंती पर महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और इबादत फाउंडेशन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर के कई दिग्गज कवि और गायक शामिल हुए। कार्यक्रम में गोपालदास नीरज की कविताओं और जीवनी और उनसे जुड़ी स्मृतियों को साझा किया गया। कहा जाता है कि नीरज जब अपने गीत सुनाते थे तो लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे। उनकी जीवन यात्रा भी एक गीत के ही समान रही, जिसमें उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे। साहित्य के जानकारों का कहना है कि कवि सम्मेलनों की अपार लोकप्रियता उन्हें मायानगरी मुंबई तक ले गई और नीरज ने फिल्मों के लिए भी कई बेहतरीन गीत लिखे हैं।


टैग्स उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस पद्म भूषण गोपालदास नीरज
सम्बंधित खबरें

नर्मदाप्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला 'हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

54 minutes ago

आईएचसी में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ : मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हेबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

58 minutes ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

23 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago