होम / मीडिया फोरम / ‘BBC’ के सीनियर न्यूज प्रजेंटर जॉर्ज अलागिया का निधन
‘BBC’ के सीनियर न्यूज प्रजेंटर जॉर्ज अलागिया का निधन
करीब 67 वर्ष जॉर्ज अलागिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और ‘बीबीसी’ (BBC) के सीनियर न्यूज प्रजेंटर जॉर्ज अलागिया (George Alagiah) का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष के थे। वह करीब बीस साल से इस नेटवर्क के लिए ‘न्यूज एट सिक्स’ (News at Six) प्रस्तुत कर रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्ज अलागिया आंतों के कैंसर से जूझ रहे थे और इनका इलाज चल रहा था। अलागिया का जन्म कोलंबो में हुआ था और जब वह 11 साल के थे तो उनके माता-पिता घाना और फिर यूके चले गए थे।
टैग्स पत्रकार निधन बीबीसी श्रद्धांजलि न्यूज प्रजेंटर जॉर्ज अलागिया