होम / मीडिया फोरम / ‘न्यूज18 इंडिया’ के वरिष्ठ पत्रकार देवेश त्यागी पर हमला, दो गिरफ्तार

‘न्यूज18 इंडिया’ के वरिष्ठ पत्रकार देवेश त्यागी पर हमला, दो गिरफ्तार

‘न्यूज18 इंडिया’ के वरिष्ठ पत्रकार देवेश त्यागी पर सोमवार की रात कुछ दबंगों ने हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘न्यूज18 इंडिया’ के वरिष्ठ पत्रकार देवेश त्यागी पर सोमवार की रात कुछ दबंगों ने हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामला सहारनपुर के थाना सदर क्षेत्र का है, जहां उन्होंने दबंगो द्वारा कार आगे लगाने और अभद्रता करने का विरोध किया था।

हमले की रिपोर्ट पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम चौधरी, उसके मित्र रवींद्र ठाकुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपनी शिकायत में पत्रकार देवेश त्यागी ने बताया कि यह उनके साथ यह हमला तब हुआ, जब सोमवार की रात करीब आठ बजे कपिल विहार स्थित अपने घर से कार द्वारा खेलने के लिए स्टेडियम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोर्ट रोड पुल पर सफेद रंग की कार खलासी लाइन की ओर से पुल पर चढ़ रही थी। उस कार के चालक अनिकेत ने अपनी कार उनकी कार के आगे लगा दी और अभद्रता करने लगा।

आरोप है कि विरोध करने पर कार में बैठे दो युवकों ने तमंचा दिखाया और आगे चलकर देख लेने की धमकी दी। जैसे ही वह जीपीओ रोड पर डाकघर के सामने पहुंचे तो कार चालक ने उनके आगे कार लगा दी। तभी एक स्कॉर्पियो भी वहां आ गई।

आरोप है कि रविंद्र ठाकुर, अनिकेत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम चौधरी और आठ दस अन्य लोगों ने लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया, जिसके बाद में वहां जुटे कुछ लोगों ने घनश्याम और रवींद्र को पकड़ लिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंच गए। बाद में थाना सदर पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। देवेश त्यागी की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम, रवींद्र ठाकुर, अनिकेत सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  

 


टैग्स पत्रकार हमला न्यूज18 इंडिया सहारनपुर
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago