होम / मीडिया फोरम / लोकप्रिय खेल पत्रकार की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, घर के बाहर मिला शव
लोकप्रिय खेल पत्रकार की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, घर के बाहर मिला शव
असम के लोकप्रिय खेल पत्रकार पूर्बज्योति चेतिया (Purbojyoti Chetia) रहस्यमयी परिस्थितियों में घर के सामने मृत पाए गए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
असम के लोकप्रिय खेल पत्रकार पूर्बज्योति चेतिया (Purbojyoti Chetia) रहस्यमयी परिस्थितियों में घर के सामने मृत पाए गए। वे गुवाहाटी के हतीगांव इलाके में जेवली पथ के निवासी थे। उनके घर के सामने उनका खून से सना हुआ शव बरामद किया गया।
हैटीगांव पुलिस का कहना है कि उनके शरीर में किसी भी हथियार से हमला करने के कोई भी निशान नहीं मिले हैं। उनका शव 29 मार्च की सुबह 7 बजे उनके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर देखा गया।
परिवार के सदस्यों के चेतिया रविवार आधी रात से गायब थे, लेकिन सुबह उनका शव घर के बाहर नाली में मिला। चेतिया के परिवार ने हत्या का संदेह जताया है। प्राथमिक जांच में, पुलिस ने उनके घुटने में स्लिप होने के निशान मिले हैं।
गुवाहाटी स्थित पत्रकार पूर्बज्योति चेतिया विभिन्न मीडिया संगठनों में एक खेल पत्रकार के रूप में काम कर चुके थे। फिलहाल इन दिनों वे स्थानीय दैनिक ‘नियमिय बार्ता’ (Niyamiya Barta) में एसोसिएट एडिटर के तौर पर कार्यरत थे।
‘नियमिय बार्ता’ (Niyamiya Barta) के एडिटर नरेश कलिता ने कहा, ‘जहां तक हम जानते हैं, पत्रकारिता को लेकर उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।’
टैग्स खेल पत्रकार असम पूर्बज्योति चेतिया गुवाहाटी