होम / मार्केटिंग / 'मैडिसन मीडिया' ने HiveMinds का 100% अधिग्रहण किया पूरा, दीप्ति भदौरिया बनीं CEO
'मैडिसन मीडिया' ने HiveMinds का 100% अधिग्रहण किया पूरा, दीप्ति भदौरिया बनीं CEO
मैडिसन मीडिया ने घोषणा की है कि उसने परफॉर्मेंस स्पेशलिस्ट एजेंसी 'हाइवमाइंड्स' (HiveMinds) का 100% अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
मैडिसन मीडिया ने घोषणा की है कि उसने परफॉर्मेंस स्पेशलिस्ट एजेंसी 'हाइवमाइंड्स' (HiveMinds) का 100% अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने 2017 में इसमें 51% हिस्सेदारी खरीदी थी।
दीप्ति भदौरिया, जो अब तक चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर थीं और पिछले 5 वर्षों से नेतृत्व टीम का अहम हिस्सा बनकर विकास को आगे बढ़ा रही थीं, अब सीईओ का पद संभालेंगी।
हाइवमाइंड्स की फाउंडर ज्योतिर्मयी जे.टी. सलाहकार की भूमिका में कंपनी से जुड़ी रहेंगी। दीप्ति, हाल ही में नियुक्त पार्टनर एवं ग्रुप सीईओ, मैडिसन मीडिया, अजीत वर्गीस को रिपोर्ट करेंगी।
हाइवमाइंड्स की फाउंडर ज्योतिर्मयी जे.टी. ने कहा, “एक फाउंडर के रूप में मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है कि मैंने हाइवमाइंड्स को एक बूटस्ट्रैप्ड स्टार्टअप से डिजिटल मार्केटिंग पावरहाउस तक बनाया। हाइवमाइंड्स लचीलेपन और उत्कृष्टता की निरंतर खोज की नींव पर खड़ा है। दीप्ति की हमारी कंपनी के डीएनए की गहरी समझ यह सुनिश्चित करती है कि हाइवमाइंड्स की असाधारण नतीजे देने की परंपरा पहले से भी मजबूत होकर जारी रहेगी। जब मैं जिम्मेदारी सौंप रही हूं, तो मुझे बेहद गर्व और भरोसा है और उत्सुक हूं कि वह हमारी साझा दृष्टि और जुनून को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।”
हाइवमाइंड्स की पार्टनर एवं सीईओ दीप्ति भदौरिया ने कहा, “ज्योति की दूरदर्शी लीडरशिप ने हाइवमाइंड्स को ऐसा संगठन बनाया है, जो परफॉर्मेंस, इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट में लगातार नए मानक स्थापित करता रहा है। क्लाइंट की सफलता को आगे बढ़ाने में उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। अब जब हम अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं, तो मेरा ध्यान इस प्रभाव को और बढ़ाने पर है- ज्यादा मूल्य देने, तेजतर्रार नवाचार लाने और ऐसे नतीजे देने पर जो हमारे क्लाइंट्स की मार्केट लीडरशिप को और मजबूत करें। मैं उत्साहित हूं कि मैडिसन के साथ साझेदारी में भारत के तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में हाइवमाइंड्स का नेतृत्व कर रही हूं।”
मैडिसन मीडिया एवं OOH के पार्टनर व ग्रुप सीईओ अजीत वर्गीस ने कहा, “हाइवमाइंड्स एक उल्लेखनीय विकास कहानी रही है, जिसने 2017 में हमारी साझेदारी के बाद से दस गुना से अधिक विस्तार किया है। इस पूर्ण अधिग्रहण के साथ, मैडिसन अब क्लाइंट्स को एकीकृत मॉडल पेश करने की स्थिति में है, जो ब्रैंड बिल्डिंग और परफॉर्मेंस मार्केटिंग को साथ लाता है। जैसे-जैसे व्यवसाय मजबूत ब्रैंड इक्विटी के साथ मापने योग्य प्रभाव की तलाश कर रहे हैं, हम स्टोरीटेलिंग और कॉमर्स के बीच की खाई को पाट रहे हैं। यह मेल हमें पूरे कंज्यूमर फनल- जागरूकता से लेकर रूपांतरण तक, में काम करने की क्षमता देता है। हमारा लक्ष्य भविष्य के लिए तैयार समाधान बनाना है, जो क्लाइंट्स के लिए विकास और भरोसा दोनों लेकर आए। आज के बाजार में ब्रैंड और परफॉर्मेंस अब अलग-अलग बातचीत का हिस्सा नहीं हैं—वे एक ही हैं।”
मैडिसन वर्ल्ड के चेयरमैन सैम बालसारा ने जोड़ा, “मुझे बेहद गर्व है कि हाइवमाइंड्स ने पिछले 8 वर्षों में जो उपलब्धियां हासिल की हैं और उद्योग में जो अनूठी जगह बनाई है। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हाइवमाइंड्स और मजबूत होगा और नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।”
टैग्स