होम / मार्केटिंग / दिल्ली में सोशल मीडिया व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अब नहीं बिकेंगे पटाखे, सख्त निर्देश जारी

दिल्ली में सोशल मीडिया व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अब नहीं बिकेंगे पटाखे, सख्त निर्देश जारी

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के मकसद से ई-कॉमर्स वेबसाइटों और सोशल मीडिया कंपनियों को एक सख्त नोटिस जारी किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के मकसद से ई-कॉमर्स वेबसाइटों और सोशल मीडिया कंपनियों को एक सख्त नोटिस जारी किया है। इसमें दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर तत्काल रोक लगाने के लिए कहा गया है। यह कार्रवाई दिल्ली सरकार के 19 दिसंबर 2024 के आदेश और 6 मई 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एम.सी. मेहता बनाम भारत संघ मामले में दिए गए निर्देशों के आधार पर की गई है, जिसमें वायु गुणवत्ता सुधारने को लेकर गंभीर चिंता जताई गई थी।

कंपनियों को क्या करना होगा?

दिल्ली पुलिस द्वारा भेजे गए निर्देशों में कंपनियों से यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि:

  • अपनी वेबसाइट और ऐप्स से पटाखों की लिस्टिंग हटाएं, खासकर अगर वह दिल्ली के ग्राहकों को दिख रही हो।

  • लोकेशन-बेस्ड ब्लॉकेज लगाएं, ताकि कोई भी ग्राहक दिल्ली से ऑर्डर या डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी न कर सके।

  • वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर स्पष्ट नोटिस प्रदर्शित करें, जिसमें यह बताया जाए कि दिल्ली में पटाखों की बिक्री और डिलीवरी प्रतिबंधित है।

  • डिलीवरी एजेंटों और पार्टनर्स को स्पष्ट निर्देश दें कि वे किसी भी स्थिति में पटाखों से जुड़ा कोई पार्सल न स्वीकारें, न ट्रांसपोर्ट करें और न डिलीवर करें।

  • सभी कंपनियों से इन निर्देशों के अनुपालन की लिखित पुष्टि भी मांगी गई है।

शादी और समारोह स्थलों को चेतावनी

सिर्फ ऑनलाइन बिक्री ही नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस ने बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, होटल, गेस्टहाउस और अन्य समारोह स्थलों के प्रबंधकों को भी साफ चेतावनी दी है कि वे पटाखों का भंडारण या इस्तेमाल न करें। ऐसा करते पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

नागरिक कहां कर सकते हैं शिकायत?

यदि किसी को कहीं भी पटाखे फोड़े जाते हुए दिखें या ऑनलाइन बिक्री का कोई मामला सामने आए, तो वह तुरंत दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर कॉल करके सूचना दे सकता है।

यह सख्ती त्योहारों और आयोजनों के मौसम में प्रदूषण नियंत्रण के प्रति प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है। पुलिस की यह पहल साफ तौर पर यह संकेत देती है कि वातावरण की रक्षा को लेकर अब किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital का SME IPO जल्द होगा लॉन्च, कंपनी जुटाएगी ₹80.11 करोड़

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited अपना SME आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।

4 days ago

Spalba में तनिमा त्रिपाठी की एंट्री, संभालेंगी क्रिएटिव स्ट्रैटेजी की कमान

मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तनिमा त्रिपाठी को Spalba में स्ट्रैटेजी एंड कॉन्सेप्ट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है

5 days ago

भारत-पाक मैच बना महाइवेंट: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे विज्ञापन के दाम

टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कंपनियां करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने के लिए भारी खर्च कर रही हैं, जिससे क्रिकेट के साथ व्यापार भी तेज हो गया है।

1 week ago

IMA 2025 का भव्य आयोजन, मार्केटिंग जगत के बेस्ट प्लेयर्स को मिला सम्मान

मुंबई में बुधवार, 11 फरवरी को 'इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स' (IMA) का 12वां संस्करण बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित किया गया।

1 week ago

जन्मदिन विशेष: ऐडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग इंडस्ट्री में नया मानक तय कर रहे हैं हर्ष राजदान

आज डेंट्सु साउथ एशिया के सीईओ हर्ष राजदान का जन्मदिन है। वह ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग इंडस्ट्री के ऐसे लीडर हैं, जिनकी सोच, काम करने का तरीका और नेतृत्व पूरे साउथ एशिया में लोगों को प्रेरित करता है।

06-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago