होम / मार्केटिंग / हवास इंडिया ने अनुपमा रामास्वामी को किया प्रमोट, बनीं MD व चीफ क्रिएटिव ऑफिसर
हवास इंडिया ने अनुपमा रामास्वामी को किया प्रमोट, बनीं MD व चीफ क्रिएटिव ऑफिसर
हवास इंडिया ने अनुपमा रामास्वामी को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
हवास इंडिया ने अनुपमा रामास्वामी को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया है। अनुपमा रामास्वामी इससे पहले जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर थीं।
वह अक्टूबर 2022 से हवास वर्ल्डवाइड इंडिया से जुड़ी हुई हैं।
एक लिंक्डइन पोस्ट में उन्होंने लिखा: “हवास और राणा ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उससे मैं ऊर्जा से भरी हुई और विनम्र महसूस कर रही हूं। हवास इंडिया को मैनेजिंग डायरेक्टर और CCO के रूप में लीड करना मेरे लिए एक विशेषाधिकार है, लेकिन उससे भी ज्यादा यह एक जिम्मेदारी है ऐसी संस्कृति बनाने की जहां विचार जीतें, लोग आगे बढ़ें और काम पर आना वाकई मजेदार हो। तेज, निडर और भविष्यवादी- यही आगे का सफर है। टीना और अरिंदम के समर्थन के साथ मुझे विश्वास है कि हम एक मजबूत पहचान बनाएंगे। इस शानदार टीम के साथ इस नए अध्याय की शुरुआत को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।”
रामास्वामी इससे पहले डेंटसु क्रिएटिव, चील कम्युनिकेशंस, जे.डब्ल्यू.टी. और लो लिंटास से भी जुड़ी रही हैं।
टैग्स