होम / इंटरनेशनल / छंटनी को लेकर एम्प्लॉयीज ने पूछे सवाल, मीटिंग छोड़कर निकले इस बड़े अखबार के CEO
छंटनी को लेकर एम्प्लॉयीज ने पूछे सवाल, मीटिंग छोड़कर निकले इस बड़े अखबार के CEO
अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार 'द वॉशिंगटन पोस्ट' को लेकर भी छंटनी की बात कही जा रही है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वैश्विक स्तर पर बढ़ते मंदी के जोखिम के बीच दुनियाभर की तमाम बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। इस बीच अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार 'द वॉशिंगटन पोस्ट' को लेकर भी छंटनी की बात कही जा रही है। कंपनी के सीईओ व पब्लिशर फ्रेड रियॉन ने इसकी घोषणा भी कर दी कि अगले साल के पहले क्वार्टर में छंटनी की जा सकती है। इस बाबत बुधवार को उन्होंने टाउन हॉल में अपने एम्प्लॉयीज के साथ एक मीटिंग आयोजित की, जिसमें उन्होंने 2023 की पहली तिमाही में छंटनी किए जाने की बात कही।
इस मीटिंग में जैसे ही एम्प्लॉयीज ने अपने कुछ जरूरी सवाल पूछे तो कंपनी के सीईओ फ्रेड रियॉन इन सवालों से बचते दिखे और मीटिंग छोड़कर वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि वैसे तो यह मीटिंग करीब एक घंटे तक चलने वाली थी, लेकिन अगले साल छंटनी के बारे में खबर की घोषणा करने के बाद रियॉन सवालों से बचते हुए बाहर चले गए।
बता दें कि सीईओ ने संकेत दिए हैं कि वह करीब 2500 एम्प्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में इस नुकसान की भरपाई के लिए नई नौकरियां भी देंगे।
इस बाबत कई वीडियोज भी शेयर किए गए हैं, जिसमें एम्प्लॉयीज को उनसे सवाल पूछते देखा जा सकता है। एम्प्लॉयीज ने अपने सीईओ से सवाल पूछा कि आखिर लोगों की नौकरी को बचाने के लिए वह क्या कर रहे है? क्या उन लोगों को भी मैगजीन के एम्प्लॉयीज की तरह ही ट्रीट किया जाएगा, लेकिन इस सवाल के जवाब में रियॉन ‘थैंक यू वेरी मच…’ कहकर वहां से निकल जाते हैं।
Today, we came into WaPo’s so-called town hall with questions about recent layoffs and the future of the company.
— Washington Post Guild (@PostGuild) December 14, 2022
Our publisher dropped a bombshell on us by announcing more layoffs and then walking out, refusing to answer any of our questions. pic.twitter.com/ajNZsZKOBr
यहां बता दें कि 'द वॉशिंगटन पोस्ट' पहले ही अपने संडे मैगजीन का प्रकाशन बंद करने की घोषणा कर चुकी है और इससे जुड़े 11 एम्प्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। इस मैगजीन का अंतिम अंक 25 दिसंबर को आएगा।
अचानक मीटिंग छोड़कर जाने की इस घटना पर 'द वॉशिंगटन पोस्ट गिल्ड' ने निराशा व्यक्त की है। गिल्ड ने कहा कि जिन लोगों ने सालों से इस इंस्टीट्यूट को अपनी सेवाएं दी, उनके सवालों का जवाब न देना गलत है। कंपनी नए लोगों को लाने की बात कर रही है, फिर चाहे कई सालों से काम कर रहे लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़े।
Employees are outraged at the idea of layoffs during a time of supposed growth at a formidable news empire.
— Washington Post Guild (@PostGuild) December 14, 2022
It’s no reassurance to dedicated workers who have given years of service to this company that The Post will continue to hire new people even as they lose their jobs.
गिल्ड ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि रियॉन ने एक सांस में ही कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट ग्रोथ करता रहेगा। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि हटाए गए एम्प्लॉयीज को फिर से काम पर रखने या फिर से नियुक्त किए जाने का मौका दिया जाएगा या नहीं।
At the end of the event, publisher Fred Ryan announced a “single-digit decrease” in the workforce in Q1 of 2023.
— Washington Post Guild (@PostGuild) December 14, 2022
In the same breath, Ryan said The Post will continue to grow. He didn’t say whether those laid off would be offered the chance to be rehired or reassigned.
टैग्स वॉशिंगटन पोस्ट छंटनी एम्प्लॉयीज फ्रेड रियॉन