होम / इंटरनेशनल / दो हिस्सों में बंटेगा Warner Bros. Discovery, कंटेंट कारोबार को मिलेगा नया स्वरूप

दो हिस्सों में बंटेगा Warner Bros. Discovery, कंटेंट कारोबार को मिलेगा नया स्वरूप

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) अब दो स्वतंत्र कंपनियों में बंटने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि साल 2026 के मध्य तक यह विभाजन पूरा हो जाएगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) अब दो स्वतंत्र कंपनियों में बंटने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि साल 2026 के मध्य तक यह विभाजन पूरा हो जाएगा, जिसके बाद दो अलग-अलग सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध संस्थाएं अस्तित्व में आएंगी- एक, Warner Bros. नाम से स्टूडियो और स्ट्रीमिंग व्यवसाय को संभालेगी, जबकि दूसरी Discovery Global, जोकि पारंपरिक केबल नेटवर्क, खेल और समाचार संपत्तियों जैसे CNN, TNT Sports और Discovery+ को अपने तहत रखेगी।

यह फैसला दरअसल 2022 के उस बड़े विलय को आंशिक रूप से पलटता है, जिसमें WarnerMedia और Discovery का एकीकरण हुआ था और एक विशाल कंटेंट कंपनी अस्तित्व में आई थी। लेकिन जैसे-जैसे दर्शक पारंपरिक टीवी और केबल पैकेज से हटकर डिजिटल स्ट्रीमिंग की ओर तेजी से बढ़े हैं, वैसे-वैसे इस ढांचे की व्यवहारिकता पर सवाल उठने लगे हैं। अब कंपनी की रणनीति यह है कि तेजी से बढ़ते और फुर्तीले स्टूडियो बिजनेस को स्वतंत्र पहचान दी जाए, जबकि धीमी वृद्धि वाले और भारी कर्ज से लदे पुराने नेटवर्क बिजनेस को अलग रखा जाए।

भारत के बाजार के लिए यह केवल आंतरिक पुनर्गठन नहीं

भारतीय ब्रैंड्स और मीडिया इंडस्ट्री के रणनीतिकारों के लिए यह सिर्फ एक कॉर्पोरेट पुनर्गठन नहीं, बल्कि स्ट्रीमिंग-प्राथमिक युग में नया अवसर है। स्ट्रीमिंग केंद्रित Warner Bros. के पास HBO, Max, DC Studios और उसकी विशाल फिल्म व टीवी लाइब्रेरी मौजूद रहेगी, जो न केवल समृद्ध कहानी कहने का माध्यम हैं, बल्कि ब्रैंडेड एंटरटेनमेंट और मार्केटिंग इनोवेशन के लिए भी अनगिनत संभावनाएं खोलते हैं।

ब्रैंडेड IP साझेदारियां, नेटिव कंटेंट इंटिग्रेशन और Max के अंतरराष्ट्रीय विस्तार जैसे कदम, भारत जैसे ओटीटी-प्रमुख बाजार में मार्केटर्स को नई सहयोग संभावनाएं दे सकते हैं।

Discovery Global को विरासत में मिलेगा पारंपरिक बिजनेस और कर्ज

दूसरी ओर, Discovery Global उन पारंपरिक मीडिया संपत्तियों को संभालेगा जो व्युअरशिप और विज्ञापन राजस्व बनाए रखने में जूझ रही हैं। यही नहीं, कंपनी का अधिकांश कर्ज भी Discovery Global के हिस्से आएगा, जिससे Warner Bros. को अपने डिजिटल विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ज्यादा वित्तीय आजादी मिल सकेगी।

नेतृत्व में बदलाव नहीं, लेकिन संरचना में स्पष्टता

David Zaslav Warner Bros. के प्रमुख बने रहेंगे, जबकि मौजूदा CFO Gunnar Wiedenfels के Discovery Global की कमान संभालने की संभावना है। यह फैसला मीडिया कंपनियों के बीच उभरते उस चलन से मेल खाता है, जिसमें स्ट्रीमिंग और पारंपरिक संपत्तियों को अलग कर के उनके मूल्य को बेहतर ढंग से खोला जा रहा है, जैसा कि Comcast और Lionsgate के हालिया कदमों में भी देखा गया।

भारत के ब्रैंड्स के लिए संकेत साफ है

भारतीय ब्रैंड रणनीतिकारों और विज्ञापन एजेंसियों के लिए संकेत स्पष्ट है, कंटेंट और IP अब अधिक स्पष्ट, डिजिटल और सुलभ हो रहे हैं। जैसे-जैसे 2026 तक यह विभाजन पूरा होने की ओर बढ़ेगा, Warner के पूरे पोर्टफोलियो में पार्टनरशिप मॉडल, कंटेंट लाइसेंसिंग और ऐड खरीद से जुड़ी प्रक्रियाएं और भी पारदर्शी व सुव्यवस्थित होती जाएंगी।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

3 days ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

1 week ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago