होम / इंटरनेशनल / लाइव कवरेज के दौरान हुआ कुछ ऐसा, BBC को मांगनी पड़ी माफी

लाइव कवरेज के दौरान हुआ कुछ ऐसा, BBC को मांगनी पड़ी माफी

लाइव कवरेज के दौरान कई बार कुछ इस तरह का घटित हो जाता है, जिससे काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

लाइव कवरेज के दौरान कई बार कुछ इस तरह का घटित हो जाता है, जिससे काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मंगलवार को उस समय ‘बीबीसी’ (BBC) के साथ हुआ, जब फुटबॉल टूर्नामेंट ‘एफए कप’ (FA Cup) में लाइव कवरेज के दौरान अश्लील आवाजें (pornographic noises) सुनाई देने लगीं। इस वजह से शर्मसार हुए ‘बीबीसी’ को माफी भी मांगनी पड़ी है।

दरअसल, ये वाक्या उस समय हुआ, जब ‘एफए कप’ में मंगलवार देर रात लिवरपूल (Liverpool) और वॉल्वरहैम्प्टन (Wolves) फुटबॉल क्लब के बीच थर्ड राउंड का मैच खेला जा रहा था। ‘बीबीसी’ इस कार्यक्रम की लाइव कवरेज कर रहा था।

मैच से पहले इस लाइव प्रोग्राम के दौरान मशहूर फुटबॉलर और कॉमेंटेटर गैरी लिनेकर (Gary Lineker) पैनल पर बैठे लोगों से बात कर रहे थे। उनके साथ दिग्गज फुटबॉलर एलन शियरर (Alan Shearer) भी जुड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक से पोर्नोग्राफिक आवाज सुनाई देने लगीं। इस कारण मैच की कवरेज कुछ देर के लिए बाधित भी हुई। बताया गया कि यह आवाज एक मोबाइल फोन से आ रही थी, जिसे किसी शराररती तत्व द्वारा स्टूडियो में छिपा कर रखा गया था।

बाद में ‘बीबीसी’ के प्रवक्ता ने इसके लिए माफी भी मांगी। एक ट्वीट में बीबीसी के प्रवक्ता ने लिखा है, ‘आज शाम फ़ुटबॉल मैच की लाइव कवरेज के दौरान हुई गड़बड़ी की वजह से हम दर्शकों से माफी चाहते हैं। हम जांच कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ।’

वहीं, गैरी लाइनकर ने इस घटना के बाद एक ट्वीट में मोबाइल फोन की एक फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि यह स्टेडियम के अंदर ‘सेट के पीछे टेप’ कर रखा हुआ था।

बाद में प्रैंक वीडियोज बनाने वाले यूट्यूबर डेनियल जार्विस उर्फ 'जार्वो’ (Jarvo) ने एक ट्वीट कर बताया कि इसके पीछे उसका हाथ है। 'जार्वो’ ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसे एक फोन पर कॉल करते हुए देखा जा सकता है। कथित तौर पर उसने इस फोन की रिंगटोन में पोर्नोग्राफिक साउंड लगाकर उसे स्टूडियो में छिपा दिया था।


टैग्स बीबीसी लाइव कवरेज माफी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन अश्लील आवाज गैरी लिनेकर एलन शियरर एफए कप
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

3 days ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

1 week ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

17 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago