होम / इंटरनेशनल / कई चैनल्स में काम कर चुका यह न्यूज एंकर मजबूरी में कर रहा अब यह काम

कई चैनल्स में काम कर चुका यह न्यूज एंकर मजबूरी में कर रहा अब यह काम

हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें आई हैं जो कि अफगानिस्तान की हकीकत को दिखाती हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पूरे अफगानिस्तान को बहुत ज्यादा आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा है। लगभग एक साल होने को है, लेकिन अफगानिस्तान की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। लोग भारी गरीबी का सामना कर रहे हैं। बड़े-बड़े पेशेवरों को तक को अपनी नौकरी के संकट से जूझना पड़ रहा है। हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें आई हैं जो कि अफगानिस्तान की हकीकत को दिखाती हैं।

दरअसल, जो तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आयी हैं उसके मुताबिक तालिबान शासित अफगानिस्तान में सड़कों पर एक अफगान टीवी एंकर खाना बेचते हुए दिखाया गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

हामिद करजई सरकार के साथ काम कर चुके कबीर हकमल  ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मूसा मोहम्मदी की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में नजर आने वाले मूसा मोहम्मदी टीवी एंकर हुआ करते थे, लेकिन अब वो पेट पालने के लिए सड़कों पर स्ट्रीट फूड बेच रहे हैं। 

कैप्शन में हकमल ने लिखा कि मोहम्मदी कई सालों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा थे, हालांकि, अफगानिस्तान में इस तरह की गंभीर आर्थिक स्थिति है कि उन्हें अब अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सड़कों पर खाना बेचना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि मूसा मोहम्मदी ने कई टीवी चैनलों में एक एंकर और रिपोर्टर के रूप में वर्षों तक काम किया है और अब उनके पास अपने परिवार को खिलाने के लिए कोई इनकम नहीं है। वे अब कुछ पैसे कमाने के लिए स्ट्रीट फूड बेचने को मजबूर हैं। 

वायरल तस्वीर ने राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन के महानिदेशक अहमदुल्ला वासिक का ध्यान आकर्षित किया, जिन्होंने ट्वीट किया कि वह अपने विभाग में पूर्व टीवी एंकर को नियुक्त करना चाहते हैं। उनके ट्वीट का जब अनुवाद किया गया तो पता चला कि उन्होंने लिखा, "एक निजी टेलीविजन स्टेशन के प्रवक्ता मूसा मोहम्मदी की बेरोजगारी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वास्तव में राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन के निदेशक के रूप में मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम उन्हें राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन के ढांचे के भीतर नियुक्त करेंगे। हमें सभी अफगान पेशेवरों की जरूरत है।"

बता दें कि जब से तालिबान ने देश पर कब्जा किया है तब से अफगानिस्तान गंभीर आर्थिक, राजनीतिक और मानवीय संकट का सामना कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में कई पत्रकारों, विशेषकर महिलाओं ने नौकरी गंवाने के साथ, उन्होंने कई मीडिया संगठनों पर नकेल कसी है। रॉयटर्स के अनुसार, विश्व बैंक ने कहा कि 2021 के अंतिम चार महीनों में अफगानिस्तान की प्रति व्यक्ति आय में एक तिहाई से अधिक की गिरावट आई है।


टैग्स वायरल टीवी एंकर तालिबान अफानिस्तान
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

3 days ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

1 week ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

9 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago