होम / इंटरनेशनल / देशद्रोह के आरोप में घिरे पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या में गोली लगने से मौत

देशद्रोह के आरोप में घिरे पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या में गोली लगने से मौत

देशद्रोह का आरोप लगने के बाद से अरशद शरीफ ने छोड़ दिया था पाकिस्तान, इन दिनों रह रहे थे केन्या में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या में गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना रविवार रात नैरोबी-मगदी राजमार्ग पर हुई। अरशद शरीफ की पत्नी जवारिया सिद्दीकी ने ट्विटर पर सोमवार को इस घटना की पुष्टि की है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'आज मैंने अपने दोस्त, पति और पसंदीदा पत्रकार को खो दिया है।'

इस बीच, स्थानीय पुलिस के हवाले से केन्याई मीडिया का कहना है कि पुलिस ने ‘गलत पहचान’ के मामले में शरीफ को गोली मार दी थी, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि पुलिस वाहन चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी, इस बीच बैरिकेड पर गलत पहचान के चलते पुलिस ने शरीफ को गोली मार दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लंबे समय से विवादों में चल रहे अरशद की जान को पहले से ही खतरा बताया जा रहा था, इसी वजह से वह पहले पाकिस्तान से दुबई चले गए थे और इसके बाद जान बचाने के लिए केन्या चले गए थे। अरशद शरीफ (49) पूर्व में पाकिस्तान के टीवी चैनल ‘एआरवाई न्यूज’ (ARY News) में बतौर एंकर काम करते थे।

दरअसल, इसी साल अगस्त में अरशद शरीफ के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता डॉ. शहबाज गिल के एक इंटरव्यू को लेकर विवाद के बाद उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अरशद के अलावा एआरवाई डिजिटल नेटवर्क के प्रेजिडेंट, हेड ऑफ न्यूज कंटेंट एंड करेंट अफेयर्स अम्माद यूसफ़ और सीईओ सलमान इकबाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

वर्ष 1973 में कराची में जन्मे अरशद शरीफ ने करीब तीन दशक पहले अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2019 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा उन्हें ‘प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस’ से सम्मानित किया गया था।


टैग्स पाकिस्तानी पत्रकार पत्रकार की हत्या गोली मारकर हत्या केन्या अरशद शरीफ
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

6 days ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

1 week ago

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

1 week ago

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago