होम / इंटरनेशनल / मैक्सिको में एक और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

मैक्सिको में एक और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

वर्ष 2022 मैक्सिको में पत्रकारों के लिए सबसे खराब साल रहा है। इस साल अब तक यहां 15 पत्रकारों की हो चुकी है हत्या

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

मैक्सिको (Mexico) में एक और पत्रकार की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रेडिड रोमन (Fredid Román) नामक इस पत्रकार की चिलपेंसिंगो शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रोमन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

बताया जाता है कि रोमन दक्षिणी मेक्सिको में एक ऑनलाइन स्थानीय समाचार कार्यक्रम ‘द रिएयलटी ऑफ गूरेरो' चलाते थे। यह कार्यक्रम राज्य की राजनीति पर केंद्रित था। 35 से अधिक वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में काम करने के बाद रोमन ने हाल ही में शिक्षा और राजनीति पर कई कॉलम लिखे थे। इससे पहले वह एक समाचार पत्र के निदेशक थे, जिसका प्रकाशन अब नहीं होता है।

बता दें कि इससे कुछ समय पहले ही देश के उत्तर-पश्चिम में पत्रकार जुआन अर्जन की हत्या कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोमन समेत इस साल अब तक इस देश में कम से कम 15 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है।

‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ द्वारा लगातार तीसरे वर्ष 2021 में पत्रकारों के लिए मैक्सिको को दुनिया के सबसे खतरनाक देश के रूप में स्थान दिया गया था। उस वर्ष सात मौतों की गिनती की गई थी। वर्ष 2022 मैक्सिको में पत्रकारों के लिए सबसे खराब साल रहा है, जिसे अब युद्ध क्षेत्र के बाहर पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देश माना जाता है।


टैग्स पत्रकार की हत्या मैक्सिको फ्रेडिड रोमन Fredid Román
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

6 days ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

1 week ago

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

1 week ago

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago