होम / इंटरनेशनल / एलन मस्क ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के दावे की खोली पोल, खबर को बताया फर्जी
एलन मस्क ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के दावे की खोली पोल, खबर को बताया फर्जी
ट्विटर के नए मालिक बने एलन मस्क (Elon Musk) ने अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के एक फर्जीवाड़े का खुलासा किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के सीईओ और हाल ही में ट्विटर के नए मालिक बने एलन मस्क (Elon Musk) ने अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के एक फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।
एलन मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल से ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया है और उसे फर्जी बताया है। दरअसल, इस खबर की हेडलाइन में अखबार ने यह दावा किया है कि एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में फर्जी खबरें देने वाली एक वेबसाइट का लिंक साझा किया है। इस दावे के बाद एलन मस्क ने न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर का स्क्रीनशॉट लिया और शेयर कर उसे फर्जी करार दिया है।
एलन मस्क ने लिखा कि ये फेक है, मैंने कोई लिंक ट्वीट नहीं किया है। एलन मस्क ने संकेतों में ही न्यूयॉर्क टाइम्स को ही फर्जी खबरें फैलाने वाला बता दिया है।
This is fake – I did *not* tweet out a link to The New York Times! pic.twitter.com/d6V6m5ATW2
— Elon Musk (@elonmusk) October 31, 2022
फर्जी खबर के बारे में एलन मस्क के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और अमेरिकी मीडिया को फटकार लगा रहे हैं। यूजर्स ने मस्क के ट्वीट पर कई मीम्स (Memes) भी शेयर किए हैं। इनमें से एक मीम में एलन मस्क को न्यूयॉर्क टाइम्स के ताबूत को कंधा देते दिखाया गया है। वहीं, एक यूजर ने कैमरे का ग्राफिक बनाकर उन अमेरिकी मीडिया कंपनियों के लोगो चस्पा किए हैं, जिनपर फर्जी खबरें देने का आरोप लगता रहता है।
— GlssmnT660 ???? (@GlssmnT700) October 31, 2022
— Tonya de Vitti (@TonyadeVitti) October 31, 2022
— NautPoso ??☘️ (@NautPoso) October 31, 2022
टैग्स सोशल मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स फर्जी खबर एलन मस्क ELON MUSK मीम