होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / #MeToo: मीडिया के कई बड़े नाम फंसे, TOI, DNA, Huff Post, Quint तक पहुंचा मामला...
#MeToo: मीडिया के कई बड़े नाम फंसे, TOI, DNA, Huff Post, Quint तक पहुंचा मामला...
यौन दुर्व्यवहार आम जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जो हर जगह दिखाई देता है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आए दिन छोटे-बड़े मीडिया घरानों में किसी न किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार की बातें सामने आती रही हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में इस तरह की बातें दबी जुबान में बाहर निकलती हैं, लेकिन कुछ ही मामलों में महिला पत्रकार हिम्मत दिखाते हुए आगे बढ़ पाती हैं। अब सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन के जरिए कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन दुर्व्यवहार के बारे में खुलकर लिखना शुरू कर दिया है।
ताजा मामले में अब ऐसी महिला पत्रकार सामने आई हैं, जो या तो प्रतिष्ठित मीडिया घरानों में कार्यरत हैं या फिर फ्रीलांस जर्नलिज्म कर रही हैं और जिन पर उन्होंने आरोप लगाए हैं, वे भी अच्छी जगहों पर कार्यरत हैं। इनमें 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के हैदराबाद में रेजिडेंट एडिटर के.आर श्रीनिवासन, मुंबई में 'डीएनए' के एडिटर-इन-चीफ रहे गौतम अधिकारी, 'द क्विंट' के सीनियर रिपोर्ट मेघनाद बोस, ‘हॉफिंगटन पोस्ट’ में काम करने वाले अनुराग वर्मा, लोकप्रिय लेखक चेतन भगत और कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती का नाम शामिल है।
I have a similar story to tell about @MeghnadBose93. But first, disclaimers: I was good friends with him in ACJ. I'd heard first-person instances of incidents of the times he'd bullied, harassed, and was emotionally abusive to the women in the TV module and not done anything https://t.co/aBn1dOB8ZP
— Poulomi (@PouloCruelo) October 6, 2018
महिला पत्रकार संध्या मेनन ने ट्वीट कर 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के हैदराबाद में रेजिडेंट एडिटर के.आर श्रीनिवासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, 'मैं के.आर श्रीनिवासन के बारे में बताना चाहूंगी, जो इन दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया के हैदराबाद में रेजिडेंट एडिटर है। उन्होंने एक बार मुझे घर छोड़ने की पेशकश की थी। यह साल 2008 की घटना है जब हम बेंगलुरु में अखबार के एक संस्करण के लॉन्च के लिए पहुंचे थे।'
Since I'm calling them out.
Let me tell you about @KRSreenivas who is currently resident editor @toi Hyderabad (I think) who offered to drop me back after a day's work.
We were about to launch Bangalore mirror back in 2008 and I had just moved to this city.
— Sandhya Menon (@TheRestlessQuil) October 5, 2018
हालांकि इसके जवाब में के.आर श्रीनिवास ने लिखा, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया की सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी ने इसकी जांच शुरू कर दी है और एक वरिष्ठ महिला के नेतृत्व वाली मजबूत कमेटी इसकी जांच कर रही है। मैं इस जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं।’
वहीं महिला पत्रकार संध्या मेनन ने डीएनए के एडिटर इन चीफ रहे गौतम अधिकारी पर भी इसी तरह का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि उनकी सहमति के बगैर गौतम अधिकारी ने उन्हें किस किया था।
And finally, one more calling out and I'm done.
Gautam Adhikari who was the editor in chief of DNA Bombay. His exec assistant and I were think friends and we'd go out a lot. Once he told her you girls are always going out, I'm new to the city show me some sights
— Sandhya Menon (@TheRestlessQuil) October 5, 2018
So I gave him a hug to say goodnight. He took my face in that moment, held right and kissed my mouth; tongue and all.
It was all I could do to not jump out of the window and fly home.
I scrambled for the door, muttered a goodnight and ran.
— Sandhya Menon (@TheRestlessQuil) October 5, 2018
वहीं इस मामले पर गौतम अधिकारी ने आरोप के जवाब में कहा है कि उन्हें बिल्कुल याद नहीं है। उन्होंने 'द संडे एक्सप्रेस' को बताया कि इस घटना के बारे में मुझे कुछ भी याद नहीं है। मुझे वह महिला एक सहयोगी के रुप में याद है जिसके साथ मैंने अन्य सहयोगियों की तरह सम्मान और विनम्रता के साथ व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि मैं अब मीडिया जगत से सेवानिवृत हो चुका हूं लेकिन कभी-कभी लिखता भी हूं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए गए इस तरह के आरोपों का कानून के माध्यम से शायद ही कभी सामना किया जा सकता है। इसलिए वे इस पर कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार नहीं कर रहे।
कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर भी एक महिला ने यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला ने गुरुवार को ट्वीट कर उत्सव पर आरोप लगाए कि उत्सव ने उन्हें अपनी न्यूड तस्वीरें भेजने की बात कही थी, साथ ही अपने जननांग की तस्वीर भी उन्हें भेजी थी।
इसी तरह कुछ समय पहले तक ‘हॉफिंगटन पोस्ट’ में काम करने वाले अनुराग वर्मा पर भी बहुत सी महिलाओं ने आपत्तिजनक मेसेज भेजने के आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने लिखा कि अनुराग उन्हें स्नैपचैट पर गंदे-गंदे मेसेज भेजते थे।
इसकी सफाई में अनुराग ने माफी मांगते हुए ट्वीट किया है कि उन्होंने वो तमाम मेसेज मजाकिया लहजे में भेजे थे। अनुराग ने लिखा है कि उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि इससे किसी की भावनाएं आहत हो जाएंगी। उन्होंने यह भी माना है कि उन्होंने कुछ महिलाओं को उनकी न्यूड तस्वीरें भेजने के मेसेज भेजे थे।
Hello. My snapchats have been problematic. I have been problematic. The content that I thought was "funny" at the time was actually not. I'm sorry, I have made many of you uncomfortable with my crass photos and videos that I thought would pass as a humour.
— Anurag Verma (@kitAnurag) October 4, 2018इस संबंध में हॉफिगंटन पोस्ट ने भी अपनी तरफ से एक बयान जारी किया है। इस बयान में लिखा गया है कि उनके दो पूर्व कर्मचारी अनुराग वर्मा और उत्सव चक्रवर्ती पर बहुत सी महिलाओं ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। वेबसाइट ने लिखा, 'हम इस तरह के कृत्य को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराते। चक्रवर्ती ने तीन साल पहले हॉफिंगटन पोस्ट छोड़ दिया था, जबकि अनुराग वर्मा ने अक्टूबर 2017 में हॉफिंगटन पोस्ट छोड़ा। जब तक ये दोनों हमारे साथ काम कर रहे थे तब तक हमें इन पर लगाए गए आरोपों के बारे में कुछ पता नहीं था। हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या यहां काम करते हुए भी इन पर इस तरह के कोई आरोप लगे थे।’
महिला पत्रकारों के इस तरह से सामने आने के बाद, सुप्रीम कोर्ट की वकील इंदिरा जयसिंह ने उनकी तारीफ की है और ट्वीट किया है, ‘मैं मीडिया की उन महिलाओं को सलाम करती हूं जो अपने साथ हुए यौन शोषण के अनुभवों को लेकर मुखर हुई हैं। न्यायपालिका में भी ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो इस तरह के मामलों से लड़ रही हैं। आप सभी को मेरा समर्थन है।’
I salute women in the media for coming out with their experiences of sexual harassment in the industry. Women in the judiciary are also fighting sexual harassment with their heads held high. You will be heard with an open mind in the spirit of seeking the truth , my full support
— indira jaising (@IJaising) October 5, 2018
गौरतलब सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाओं की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है और खुलकर महिला पत्रकार अपनी बात रख रही हैं। इनमें से कुछ घटनाएं काम की जगहों पर बिना सहमति से किए सेक्सुअल बर्ताव के बारे में हैं, तो कई यौन संबंध बनाने की मांग के बारे में, कई पोर्नोग्राफी दिखाने के बारे में, तो कई में साथ काम करने वाले मर्दों या बॉस के गलत बर्ताव का उल्लेख है। द क्विंट के सीनियर रिपोर्टर मेघनाद बोस के मामले में संस्थान ने संज्ञान लिया है और इस पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
टैग्स पत्रकार मीडिया महिला