होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला रिपोर्टर ने दर्ज कराई FIR, रिपोर्टिंग के दौरान हुई ये घटना...
महिला रिपोर्टर ने दर्ज कराई FIR, रिपोर्टिंग के दौरान हुई ये घटना...
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में 18 नवंबर को हुई F1H2O नाव रेसिंग प्रतियोगिता के...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में 18 नवंबर को हुई F1H2O नाव रेसिंग प्रतियोगिता के दौरान न्यूज चैनल की एक महिला रिपोर्टर के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला रिपोर्टर ‘वर्नाक्यूलर’ न्यूज चैनल में कार्यरत है।
रिपोर्टर का आरोप है कि जब वह F1H2O नाव रेसिंग प्रतियोगिता के समापन दिवस को लाइव कवर कर रहीं थीं, तभी उनके साथ एक व्यक्ति ने न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं।
रिपोर्टर के मुताबिक, जब वे लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं, तभी उन्हें वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जाने को कहा। जब उन्होंने इस बारे में उनसे सवाल पूछा तो अचानक से एक व्यक्ति ने उन्हें पकड़ लिया, जिसने खुद को कार्यक्रम के आयोजक टीम के सदस्य बताया। फिर उसने आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं, जिसके बाद उनकी उससे बहस शुरू हो गई। जब रिपोर्टर ने उसे चुप रहने को कहा, तो उस व्यक्ति ने दुर्व्यवहार और गंदी भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। मंगलवार को रिपोर्टर ने इसकी शिकायत भवनपुरम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।
भवनपुरम सर्कल इंस्पेक्टर मोहन रेड्डी के मुताबिक, उन्हें इसकी शिकायत मिली थी और उन्होंने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
टैग्स महिला पत्रकार रिपोर्टिंग शिकायत