होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Google के वाइस प्रेजिडेंट ने भारतीयो से पूछा ये सवाल...

Google के वाइस प्रेजिडेंट ने भारतीयो से पूछा ये सवाल...

‘गूगल’ के वाइस प्रेजिडेंट (दक्षिण पूर्व एशिया और भारत) राजन आनंदन को इस साल का...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘गूगल’ के वाइस प्रेजिडेंट (दक्षिण पूर्व एशिया और भारत) राजन आनंदन को इस साल का इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड (IMPACT Person of the Year award) दिया गया है।

मुंबई के ताज सांताक्रूज में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया। मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल ‘एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप’ द्वारा यह अवॉर्ड दिया जाता है।

आनंदन को यह अवॉर्ड देश भर में खासकर टियर टू (Tier II) और टियर थ्री (Tier III) शहरों में इंटरनेट की उपलब्धता बढ़ाने के लिए दिया गया। इनमें ‘नवलेखा’ के साथ-साथ ‘इंटरनेट साथी’ जैसी पहल भी शामिल हैं, जिनके जरिये लोगों को इंटरनेट की ताकत से परिचित कराते हुए ऑनलाइन के लिए प्रेरित किया गया। देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ ही लोगों को इन स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का श्रेय भी आनंदन को जाता है।

आनंदन के नेतृत्व में ही कंपनी का कुल टर्नओवर 9337.7 करोड़ रुपए होने के साथ ही इसका  प्रॉफिट वर्ष 2016-17 में 306.6 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2017-18 में 407.2 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

इस अवॉर्ड को जीतने के बाद आनंदन ने अन्य नॉमिनी को बधाई देते हुए कहा, ‘यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि देशभर के इंटरनेट यूजर्स, गूगल के प्रॉडक्ट्स और टीम के साथ ही उन पार्टनर्स का है, जिनके साथ हमें काम करने का सौभाग्य मिला। यह अवॉर्ड मिलने पर मैं काफी खुश हूं और इसके लिए दिल से गूगल का आभार व्यक्त करता हूं।’

टेक्नोलॉजी की बात करते हुए आनंदन ने कहा कि भारत एक नए दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, ‘यदि हम देश में आज के दौर की बात करें तो इंटरनेट के इतिहास में अब तक ऐसा देखने को नहीं मिला है। यह स्थिति काफी अच्छी है। आजकल लोग इंटरनेट का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था। इस समय देश में करीब 400 मिलियन इंटरनेट यूजर्स हैं और हर महीने इस संख्या में आठ से 10 मिलियन यूजर्स का इजाफा हो रहा है। ये सभी यूजर्स ऑनलाइन पर ज्यादा समय दे रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि आज यदि हम प्रति यूजर हर महीने इंटरनेट की औसत खपत की बात करें तो यह आंकड़ा 10 गीगाबाइट तक को पार कर चुका है, जबकि ढाई साल पहले यह एक गीगाबाइट से भी कम था। ऐसे में हम कह सकते हैं कि इंटरनेट का इस्तेमाल 20 गुना बढ़ा है। 

आनंदन का कहना है कि अब इंटरनेट यूजर्स की आदतें भी बदल रही हैं और वे टाइप करने की जगह बोलकर कमांड (वॉइस कमांड) देना ज्यादा पसंद करते हैं। हमारा देश पूरी दुनिया में सबसे बड़ा ऑनलाइन विडियो मार्केट है। उन्होंने कहा, ‘इस समय 300 मिलियन से ज्यादा ऑनलाइन विडियो यूजर्स हैं और इंटरनेट पर बिताए जाने वाले समय में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अब लोग अपनी भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि किस तरह इंटरनेट के द्वारा लोग पूरी दुनिया से जुड़ गए हैं। आजकल विभिन्न कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं, ऐसे में लोग आसानी से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।

‘इंटरनेट साथी’ के बारे में आनंदन ने कहा, ‘जब हमने इस दिशा में काम किया तो देखा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही थीं। ऐसे में गूगल ने इस अंतर को पाटने की पहल शुरू की। ग्रामीण भारत में महिलाओं में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की गई। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के सामने कई चुनौतियां देखने को मिलीं, जैसे उनके पास स्मार्टफोन नहीं थे, उन पर सामाजिक दबाव था और वे नहीं जानती थीं कि इंटरनेट किस तरह उनके काम आ सकता है, इसलिए गूगल ने उन्हें भत्ता देने के अलावा स्मार्टफोन देने का फैसला किया और बताया कि इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। इसके तहत 20 मिलियन से ज्यादा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस कवायद के तहत ही आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल कर अपनी सामाजिक व आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में जुटी हुई हैं।’

आनंदन ने यह भी बताया कि इंटरनेट का इस्तेमाल आने से किस तरह इनमें से कई महिलाओं ने खुद का कारोबार स्थापित किया और वे आज बहुत अच्छी तरह कारोबार चला रही हैं। अपने संबोधन की समाप्ति उन्होंने ऑडियंस से एक सवाल पूछते हुए की, ‘मैं चाहता हूं कि आप सभी इस बारे में जरूर सोचें कि जब देश का प्रत्येक व्यक्ति ऑनलाइन हो जाएगा तो हमारा देश कहां पर होगा?’

देखें विडियो-

 


टैग्स राजन आनंदन इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago