होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / K- News को अलविदा कह विवेक यादव ने किया नई पारी का आगाज
K- News को अलविदा कह विवेक यादव ने किया नई पारी का आगाज
हिंदी न्यूज चैनल K- News से विदाई ले चुके विवेक यादव ने अब...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल K- News से विदाई ले चुके विवेक यादव ने अब अपनी नई पारी ‘न्यूज-18 उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड’ के साथ शुरू की है। उन्हें यहां सीनियर प्रड्यूसर (असाइनमेंट डेस्क) बनाया गया है।
इसके पहले K- News में भी वे सीनियर प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे और अक्टूबर, 2016 से यहां अपना योगदान दे रहे थे, जबकि K- News से पहले वे ‘वॉयस न्यूज’ चैनल में असोसिएट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे और यहां वे एक साल तक रहे। उन्होंने ‘समाचार प्लस’ में भी असिसटेंट प्रड्यूसर की भूमिका निभाई है।
मूल रूप से कानपुर के रहने वाले विवेक यादव ने दिल्ली की महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया है।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र
करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज
सकते हैं या 01204007700 पर
संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर
सकते हैं।
टैग्स विवेक यादव