होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विजयवानी ने मैसूर से लॉन्च किया पांचवा संस्करण
विजयवानी ने मैसूर से लॉन्च किया पांचवा संस्करण
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो वीआरएल मीडिया ग्रुप के कन्नड़ डेली विजयवानी ने अपना पांचवा संस्करण मैसूर से लॉन्च किया है। पांचवां संस्करण बंगलुरू, हुबली, मंगलौर और बीजापुर के बाद लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग को लेकर हमसे बात करते हुए विजयवानी के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट विनय शेशगिरी ने बताया कि मैसूर अखबार के लिए एक बड़ा मार्केट है और हमें यकीन है कि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो वीआरएल मीडिया ग्रुप के कन्नड़ डेली विजयवानी ने अपना पांचवा संस्करण मैसूर से लॉन्च किया है। पांचवां संस्करण बंगलुरू, हुबली, मंगलौर और बीजापुर के बाद लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग को लेकर हमसे बात करते हुए विजयवानी के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट विनय शेशगिरी ने बताया कि मैसूर अखबार के लिए एक बड़ा मार्केट है और हमें यकीन है कि इस लॉन्चिंग का फायदा हमें अखबार को स्थापित करने में मिलेगा। उन्होंने बताया कि मैसूर के पहले सभी चारों संस्करणों में हमने कंटेट और प्रिंटिंग क्वालिटी को लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके कारण हमारे सर्कुलेशन में भी भारी इजाफा हुआ है। अखबार का फोकस कंटेंट को लेकर राजनीति, बिजनेस, मनोरंजन की खबरों पर है। इसके अलावा अखबार में रोज चार पेज का सप्लीमेंट जिसमें महिलाओं के ललिता युवाओं के लिए सप्लीमेंट मस्थ, बच्चों के लिए सप्लीमेंट पुट्टनी और किसानों के लिए विथवानी दिया जा रहा है। इसके अलावा ज्योतिष और सिनेमा से जुड़े सप्लीमेंट भी दिए जा रहे हैं। अखबार का शुरुआती मूल्य ढाई रुपये था जिसे अब बढ़ाकर तीन रुपये करते हुए लगभग 28 हजार प्रतियां प्रकाशित की जा रही हैं। पांचवें संस्कऱण के बाद प्रबंधन इस लॉन्चिंग को लेकर हर तरह के माध्यम में कैंपेनिंग कर रह रहा है। समूह की योजना है कि जल्द ही गंगावटी से अगला संस्करण लॉन्च किया जाए। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स