होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘विजयवाणी’ अखबार गुलबर्गा से लॉन्च
‘विजयवाणी’ अखबार गुलबर्गा से लॉन्च
विजयवाणी समाचारपत्र ने अपना नौवां संस्करण लॉन्च कर दिया है। यह पहले से, बैंगलोर, हुबली, मैंगलोर, बीजापुर, मैसूर, गंगावती, चित्रदुर्गा और शिमोगा से प्रकाशित हो रहा है। हमसे बात करते हुए, विजयवाणी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, विजयवाणी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पाठकों ने इसे जबरदस्त सराहा है। आने वाले वर्षों में, पूरे कर्नाटक को कवर करने की ह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
विजयवाणी समाचारपत्र ने अपना नौवां संस्करण लॉन्च कर दिया है। यह पहले से, बैंगलोर, हुबली, मैंगलोर, बीजापुर, मैसूर, गंगावती, चित्रदुर्गा और शिमोगा से प्रकाशित हो रहा है। हमसे बात करते हुए, विजयवाणी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, विजयवाणी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पाठकों ने इसे जबरदस्त सराहा है। आने वाले वर्षों में, पूरे कर्नाटक को कवर करने की हमारी योजना है। इस नए संस्करण से हम गुलबर्गा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सक्षम होंगे। समाचारपत्र 16 पेज का होगा और इसका कवर प्राइस 3 रुपये रखा गया है। गुलबर्गा में इस समाचारपत्र की 20 हजार प्रतियां प्रकाशित की जायेंगी और पूरे राज्य में लगभग 2.5 मिलियन प्रतियां प्रकाशित हो रही है। इसके अतिरिक्त, विजयवाणी में समाचारपत्र के साथ विभिन्न विषयों जैसे वित्तवाणी (कॉमर्स), ललिता (वुमेन), मस्त (युवा), संस्कृति (कल्चर), सिनेवाणी (सिनेमा), पुतानी (चिल्ड्रेन) औऱ विजयविहार (रविवार) पर चार पृष्ठ का सप्लीमेंट सप्ताह के अलग-अलग दिनों में दिया जाएगा। पिछले तीन महीनों में संगठन ने 9 संस्करण लॉन्च किए हैं। संगठन इस लॉन्चिंग के प्रचार के लिए टेलीविजन, इंटरनेट, रेडियो और आउटडोर सहित विभिन्न माध्यमों का भी उपयोग करेगा। इसके अलावा, अन्य संस्करणों के लॉन्चिंग की भी तैयारी चल रही है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स