होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों को मिला LIVE एनकाउंटर की कवरेज का निमंत्रण

पत्रकारों को मिला LIVE एनकाउंटर की कवरेज का निमंत्रण

आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, किसी घटना की जानकारी या फिर अपना गुडवर्क बताने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, किसी घटना की जानकारी या फिर अपना गुडवर्क बताने या अन्य चीजों की सूचना देने के लिए पुलिस पत्रकारों को कवरेज के लिए निमंत्रण देती है, लेकिन क्या हो जब पत्रकारों को एनकाउंटर की लाइव कवरेज करने का निमंत्रण मिले, तो उनका चौंकना स्वभाविक है। दरअसल ऐसा ही कुछ हुआ यूपी में अलीगढ़ के स्थानीय पत्रकारों के साथ। वे उस वक्त हैरान रह गए, जब गुरुवार को उन्हें पुलिस को ओर से ऐसा ही निमंत्रण मिला।

यह ऐसा शायद देश का पहला एनकाउंटर रहा होगा जहां मीडिया को बाकायदा न्योता देकर बुलाया गया हो। गुरुवार सुबह पौने सात बजे के करीब तमाम स्थानीय पत्रकारों के पास कॉल पहुंचे, जिसमें  पुलिस की ओर कहा कि अगर वे रियल एनकाउंटर देखना और शूट करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द हरदुआगंज थाने के मछुआ गांव पहुंचें। लिहाजा निमंत्रण मिलते ही खबर आग की तरह फैल गई और महज कुछ मिनटों में एनकाउंटर साइट पर तमाम स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों का जमावड़ा लग गया।

कुछ देर तक चले इस एनकाउंटर में पुलिस ने दो अपराधियों मुस्तकीम और नौशाद को मार गिराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों पर छह लोगों की हत्या का आरोप था, साथ ही साथ ये दो साधुओं की हत्या से जुड़े हुए बताए गए।

हालांकि इस तरह के एनकाउंटर को लेकर पुलिस सवालों के घेरे में है। ये दावा किया जा रहा है इस पूरे एनकाउंटर सीन को फिल्माने के लिए पुलिस ने पत्रकारों को बुलाया था।

मीडिया रिपोर्टों में कुछ लोगों की ओर से ये दावा भी किया गया है कि एनकाउंटर तो पहले ही हो चुका था लेकिन पुलिसकर्मी मीडिया के सामने एनकाउंटर करके दिखाने के लिए फोटो खींचवा रहे थे।

वहीं अलीगढ़ पुलिस  की ओर से दावा किया गया है कि मुस्तकीम और नौशाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद इनका पीछा किया गया तो वे यहां आकर एक सरकारी बिल्डिंग में छुप गए थे।

पत्रकारों को बुलाए जाने के बारे में एसएसपी अजय साहनी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कहा, 'इसमें कुछ गलत नहीं है। हम चाहते थे कि मीडिया को एनकाउंटर से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले मिले।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस को मीडिया के साथ एनकाउंटर से जुड़ी हर डिटेल शेयर करने के ऑर्डर 'ऊपर' से मिले हैं। उन्होंने कहा, 'हम सब कुछ पारदर्शी रखना चाहते थे। कुछ भी छुपाया नहीं गया। यहां जो भी फोटो और विडियो लेना चाहता था, उसे इसकी पूरी आजादी थी।'

   



टैग्स पत्रकार यूपी पुलिस एनकाउंटर अलीगढ़
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

32 minutes ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

41 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago