होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तेज रफ्तार ने छीन ली दो पत्रकारों की जिंदगी, दो घायल

तेज रफ्तार ने छीन ली दो पत्रकारों की जिंदगी, दो घायल

मध्य प्रदेश में खंडवा-इंदौर रोड पर स्थित डोंडवाड़ा गांव के पास एक कार अचानक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मध्य प्रदेश में खंडवा-इंदौर रोड पर स्थित डोंडवाड़ा गांव के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई, जिससे कार में बैठे चार लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया, जब दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि गाड़ी में सवार चारों युवक स्वतंत्र पत्रकार थे। हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस और डायल 100 को घटना की जानकारी दी।

छैगाव थाना प्रभारी ओ.पी. ओझा के मुताबिक, कार में सवार चारों पत्रकार खंडवा से इंदौर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। मरने वालों की पहचान खंडवा निवासी अभय तोमर (23) और इंदौर निवासी रौनक शर्मा (35) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि तोमर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि शर्मा ने गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। ओझा ने बताया कि डोंडवाड़ा गांव के पास कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण कार पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं पुलिस के मुताबिक मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,घटना के दौरान गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिसके चलते ड्राइवर का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट में गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह से पुलिया में जा घुसा, जिससे घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago