होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दो साल तक संपादक ने किया यौन शोषण, महिला ने लिया ऐसे बदला

दो साल तक संपादक ने किया यौन शोषण, महिला ने लिया ऐसे बदला

न्यूज मैगजीन के संपादक की गुमशुदगी के मामले में उस समय सनसनी फैल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

न्यूज मैगजीन के संपादक की गुमशुदगी के मामले में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस को उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में हत्या करने और शव को नष्ट करने का प्रयास करने के आरोप में 24 वर्षीय महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि यौन उत्पीड़न से तंग होकर महिला ने साथी के साथ मिलकर संपादक की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्ट मेल मैगजीन ‘इंडिया अनबाउंड’ के ग्रुप एडिटर नित्यानंद पांडे 15 मार्च से लापता थे। परिजनों ने कश्मीरा पुलिस स्टेशन में नित्यानंद पांडे की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। ठाणे पुलिस के मुताबिक, नित्यानंद पांडे का शव भिवंडी तालुका के खारबाओ गांव में बरामद किया गया, उनके सिर पर चोट के निशान थे।

ठाणे के पुलिस अधीक्षक शिवाजी राठौड़ ने सोमवार को बताया कि यह हत्या पिछले दो साल से पांडे द्वारा आरोपी महिला का कथित तौर पर किये जा रहे यौन उत्पीड़न का परिणाम थी। राठौड़ ने बताया, ‘जांच के आधार पर हमने पांडे की सहायक के तौर पर काम करने वाली अंकिरा मिश्रा और प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले उमा शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया। इसी प्रिटिंग प्रेस में पांडे की पत्रिका प्रकाशित होती थी।’ करीब तीन साल से पांडे के साथ काम कर रही अंकिरा ने पुलिस को बताया कि दो साल से पांडे द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। इसके बाद ही उसने उमा शंकर के साथ मिलकर पांडे को खत्म करने की साजिश रची।

 


टैग्स पत्रकार इंडिया अनबाउंड नित्यानंद पांडे
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago