होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रवि खन्ना की पुस्तक टीवी न्यूज़ राइटिंग मेड इजी फॉर न्यूकमर्स का विमोचन आज
रवि खन्ना की पुस्तक टीवी न्यूज़ राइटिंग मेड इजी फॉर न्यूकमर्स का विमोचन आज
वरिष्ठ पत्रकार रवि एम खन्ना की नई पुस्तक टीवी न्यूज़ राइटिंग मेड इजी फॉर न्यूकमर्स का विमोचन आज शाम को साढ़े छह बजे इंडिया हेबीटेट सेंटर में होगा। इस समोराह में बतौर मुख्यअतिथि कानून और न्याय मंत्री सलमान खुर्शीद मौजूद रहेंगे। अन्य सम्मानित अतिथियों में लोकमत ग्रुप के चेयरमैन और सांसद विजय डर्डा, बीएजी नेटवर्क की एमडी अनुराधा प्रसाद, सब टीवी के वाइ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
वरिष्ठ पत्रकार रवि एम खन्ना की नई पुस्तक टीवी न्यूज़ राइटिंग मेड इजी फॉर न्यूकमर्स का विमोचन आज शाम को साढ़े छह बजे इंडिया हेबीटेट सेंटर में होगा। इस समोराह में बतौर मुख्यअतिथि कानून और न्याय मंत्री सलमान खुर्शीद मौजूद रहेंगे। अन्य सम्मानित अतिथियों में लोकमत ग्रुप के चेयरमैन और सांसद विजय डर्डा, बीएजी नेटवर्क की एमडी अनुराधा प्रसाद, सब टीवी के वाइस चेयरमैन और एमडी मार्कंड अधिकारी, इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन- चीफ रजत शर्मा और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा शामिल होंगे। इसके साथ ही टीवी न्यूज राइटिंग विषय पर एक चर्चा का आयोजन भी किया जायेगा। इस सेशन का नाम द क्वालिटी ऑफ टीवी न्यूज राइटिंग एंड हाउ टु इम्प्रूव इट होगा। इसके पैनल में एनडीटीवी की एंकर अंकिता मुखर्जी, एबीपी न्यूज के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर, न्यूजएक्स के कॉ-फाउंडर जहांगीर पोचा, टीवी99 के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ मोसस मनोहरन होंगे। और इस सेशन को आईआईएमसी के डायरेक्टर और लोकसभा टीवी के पूर्व सीईओ सुनीत टंडन मोडरेट करेंगे। पुस्तक को विजडम विलेज पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है। रवि एम खन्ना देश के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। ये इंडिया और यूएसए में कई दशकों तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे हैं। इन्होंने वॉयस ऑफ अमेरिका में 24 साल तक कई पदों पर रहते हुए काम किया है। रवि ने बतौर साउथ एशिया देश एडिटर, साउथ एशिया ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी निभाई है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स