होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बड़े अखबार में एडिटर-मैनेजिंग एडिटर समेत तमाम पत्रकारों पर गिरी गाज

बड़े अखबार में एडिटर-मैनेजिंग एडिटर समेत तमाम पत्रकारों पर गिरी गाज

अखबार की दुनिया से एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आई है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।।

दुनियाभर में न्‍यूजप्रिंट की कीमत बढ़ने के बाद से प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री मुश्किल के दौर से गुजर रही है। ऐसे में कई बड़े प्रिंट मीडिया संस्थानों ने भी कुछ कड़े फैसले लेने भी शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में एक चौंकाने वाला फैसला लिया है अमेरिका में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले दैनिक अखबार 'डेली न्यूज' (Daily News) ने।

दरअसल बढ़ते खर्चों पर काबू पाने के लिए अमेरिका के प्रमुख अखबार ‘डेली न्‍यूज’ ने अपने आधे एडिटोरियल स्‍टाफ को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है। हालांकि अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कुल कितने कर्मचारियों पर यह गाज गिरी है।  

‘डेली न्‍यूज’ अमेरिका का प्रमुख टैब्‍लॉयड अखबार है। इस अखबार को पिछले साल 'शिकागो ट्रिब्‍यून' (Chicago Tribune) के स्‍वामित्‍व वाली कंपनी 'ट्रॉन्क इंक' (tronc Inc) को बेच दिया गया था। निकाले गए मीडियाकर्मियों में एडिटर-इन-चीफ जिम रिच (Jim Rich) और मैनेजिंग एडिटर क्रिस्‍टेन ली (Kristen Lee) का नाम भी शामिल है।

इस कटौती की चपेट में टैब्‍लॉयड का सोशल मीडिया स्‍टाफ भी आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यहां 40 पत्रकारों का स्‍टाफ ही बचा है। कंपनी की ओर से इस बारे में अपने कर्मचारियों को एक ईमेल भी भेजा गया है। इस ईमेल में कहा गया है कि शेष बचे पत्रकार ही अपराध, नागरिक न्याय और सार्वजनिक जिम्मेदारी से जुड़े समाचारों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

लगभग एक शताब्‍दी से यह अखबार न्‍यूयॉर्क का प्रमुख अखबार रहा है और इसने 11 पुलित्‍जर प्राइज भी जीते हैं। पेंसिल्वेनिया में ट्रंक के स्‍वामित्‍व वाले अखबार 'द मॉर्निंग कॉल' (The Morning Call) के एडिटर रॉबर्ट यॉर्क अब 'डेली न्‍यूज' के एडिटर होंगे।

वहीं, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने 'ट्रंक' से कटौती के मुद्दे पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है। कुओमो का कहना है कि इस बारे में न तो राज्‍य को सूचित किया गया और न ही किसी तरह की सहायता के लिए कहा गया।  

यहां जारी एक बयान में कुओमो का कहना है, 'मैं ट्रंक से इस कठोर कदम के बारे में दोबारा से विचार करने का आग्रह करता हूं। और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हूं। मैं समझता हूं कि बड़े संस्‍थान कई बार सिर्फ लाभ के बारे में सोचते हैं लेकिन न्‍यूयॉर्क की बात करें तो हम बड़े संस्‍थानों का नुकसान, नौकरियों में कमी और परिवारों पर आर्थिक संकट के बारे में भी आकलन करते हैां। इसलिए मैं ट्रंक से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की गुजारिश करता हूं। न्‍यूयॉक इस मामले में पूरी मदद करने के लिए खड़ा है।'

बताया जाता है कि इस अखबार का रेवेन्‍यू और सर्कुलेशन कई वर्षों से लगातार गिर रहा था। हालांकि वर्ष 2001 में अमेरिका में हुए आतंकी हमले के बाद इस अखबार ने स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं समेत विभिन्‍न सामाजिक मुद्दों पर काफी बेहतरीन कवरेज की थी। वर्ष 2014 से 2016 के बीच इसका रेवेन्‍यू 22 प्रतिशत गिर गया था। इस समय ट्रंक के पास करीब दस अखबारों की जिम्‍मेदारी है जिनमें ' Chicago Tribune', ' New York Daily News', 'the Baltimore Sun','Orlando Sentinel', Sun-Sentinel, 'Daily Press' और 'The Virginian-Pilot', 'the Morning Call'  और ' Hartford Courant' आदि शामिल हैं।

 


टैग्स अखबार डेली न्यूज
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago