होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्टार इंडिया-ट्राई विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया ये निर्णय...

स्टार इंडिया-ट्राई विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया ये निर्णय...

'स्टार इंडिया' (Star India) और 'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) के बीच...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

निशांत सक्‍सेना।।

'स्टार इंडिया' (Star India) और 'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) के बीच चल रहे टैरिफ ऑर्डर विवाद में मद्रास हाई कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर स्‍टे लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है।  

सूत्रों के अनुसार, अब इस मामले में 28 अगस्‍त को सुनवाई होगी। इससे पहले 'स्‍टार इंडिया' ने चार जुलाई को 'स्‍पेशल लीव पिटीशन' (SLP) दायर की थी, जिस पर सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख तय की गई थी। इसके अलावा दिल्‍ली हाई कोर्ट ने भी 'टाटा स्‍काई' और 'एयरटेल' की याचिकाओं को तीन अगस्‍त तक के लिए स्‍थगित कर दिया है।      

गौरतलब है कि इस मामले में 02 मार्च 2018 को खंडपीठ के अलग-अलग फैसलों के बाद तीसरे जज से रिफरेंस लिया गया था और इसके बाद मद्रास हाई कोर्ट ने 23 मई को अपने फैसले में टैरिफ ऑर्डर और टेलिकम्‍युनिकेशन (ब्रॉडकास्टिंग और केबल) इंटरकनेक्‍शन (एड्रेसेबल सिस्‍टम्‍स) रेगुलेशंस 2017 को बरकरार रखा था।  

मद्रास हाई कोर्ट द्वारा टैरिफ ऑर्डर टेलिकम्‍युनिकेशन (ब्रॉडकास्टिंग और केबल) सर्विसेज (आठ) (एड्रेसेबल सिस्‍टम्‍स) टैरिफ ऑॅर्डर, 2017 के मामले में दिया गया निर्णय तीन जुलाई से प्रभावी हुआ था।

ट्राई का कहना था कि मद्रास हाई कोर्ट ने 'द टेलिकम्‍युनिकेशन (ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल) सर्विसेज (आठ) (एड्रेसेबल सिस्‍टम्‍स) टैरिफ ऑर्डर, 2017' और 'द टेलिकम्‍युनिकेशन (ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल) इंटरकनेक्‍शन (एड्रेसेबल सिस्‍टम्‍स) रेगुलेशंस 2017' को बरकरार रखा था और 'टेलिकम्‍युनिकेशन (ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल) सर्विसेज स्‍टैंडर्ड्स ऑफ क्‍वॉलिटी ऑफ सर्विसेज एंड कंज्‍यूमर प्रोटेक्‍शन (एड्रेसेबल सिस्‍टम्‍स) रेगुलेशंस 2017' तीन जुलाई से अस्तित्‍व में आया। ट्राई ने यह भी बताया था कि हाई कोर्ट द्वारा 29 अगस्‍त 2017 को दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में दिल्‍ली हाई कोर्ट के समक्ष एक शपथ पत्र भी दायर किया गया है।

 


टैग्स टैरिफ ऑर्डर ट्राई
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago