होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राहत: फिर बढ़ गई टीवी चैनलों के चयन की तारीख, अब लागू होगा ये ‘प्लान’

राहत: फिर बढ़ गई टीवी चैनलों के चयन की तारीख, अब लागू होगा ये ‘प्लान’

'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) ने डीटीएच और केबल उपभोक्ताओं की बढ़ती...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) ने डीटीएच और केबल उपभोक्ताओं की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए अपने नए टैरिफ नियमों को लागू करने की आखिरी समय सीमा बढ़ा दी है। ट्राई के नए आदेशों के तहत अब उपभोक्ता 31 मार्च 2019 तक अपने पसंदीदा चैनल का चुनाव कर सकते हैं।

इससे पहले भी ट्राई इस समय सीमा को बढ़ा चुका है। पहले ट्राई के नए नियम 29 दिसंबर 2018 से लागू होने थे, लेकिन बाद में यह तारीख एक महीने के लिए बढ़ा दी गई थी। इसके बाद ट्राई के नए नियम एक फरवरी से लागू होने थे। सभी कंज्यूमर्स द्वारा पुरानी समयसीमा में पैकेज नहीं चुन पाने के कारण अब इसे 31 मार्च तक बढ़ाया गया है।   

ट्राई ने कहा है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सेवा प्रादता कंपनियों और केबल ऑपरेटरों को कंज्यूमर्स द्वारा पहले लिए गए पैक को जारी रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ‘बेस्ट फिट प्लान’ (Best Fit Plan) तैयार कर ग्राहकों के समक्ष पेश करने को भी कहा गया है। बेस्ट फिट से आशय ऐसे प्लान का एक विकल्प देना है, जो सबसे बेहतर और निर्धारित राशि में उपलब्ध हो। इसे चैनल के इस्तेमाल, भाषा और उसकी लोकप्रियता के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इसका शुल्क कंज्यूमर्स द्वारा हर महीने चुकाए जा रहे बिल से ज्यादा न हो। ट्राई के नए आदेशों के अनुसार, 31 मार्च तक भी यदि कंज्यूमर चैनलों का चुनाव नहीं करते हैं तो उन्हें ‘बेस्ट फिट प्लान’ में शामिल कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि नए नियम में कंज्यूमर के पास अपने पसंद के चैनल चुनने का अधिकार दिया गया है और जिन चैनलों को वे देखना चाहेंगे, उन्हीं के लिए भुगतान करना होगा। माना जा रहा है कि टीवी दर्शकों को ट्राई के इस आदेश से बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर उन लोगों को जो नए नियमों से पूरी तरह अंजान थे और सेवा प्रदाता द्वारा अचानक उनके चैनल बंद कर दिए गए थे।


टैग्स टैरिफ ऑर्डर टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago