होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रीय सहारा में बड़ा बदलाव, हटे विजय राय, आए नए ग्रुप एडिटर

राष्ट्रीय सहारा में बड़ा बदलाव, हटे विजय राय, आए नए ग्रुप एडिटर

सहारा न्यूज नेटवर्क के प्रिंट एडिशन ‘राष्ट्रीय सहारा’ अखबार में कुछ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

सहारा न्यूज नेटवर्क के प्रिंट एडिशन ‘राष्ट्रीय सहारा’ अखबार में बड़ा बदलाव किया गया हैं। इसके तहत मनोज तोमर को प्रमोशन देकर अखबार (हिंदी) के ग्रुप एडिटर पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अभी तक लखनऊ में बतौर संपादक काम कर रहे थे।

इसके साथ ही ग्रुप एडिटर पद पर काम कर रहे विजय राय को एडवाइजर की भूमिका सौंपी गई है। नेटवर्क की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। नेटवर्क की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विजय राय का काम ग्रुप एडिटर अथवा संपादकीय विभाग द्वारा मांगे जाने पर अपनी सलाह देना होगा।

अलीगढ़ के रहने वाले मनोज तोमर ने आगरा विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। सरकारी नौकरी छोड़कर पत्रकारिता की फील्ड में आने वाले वे ऐसे बिरले हैं जो पत्रकारिता को एक पेशे से ज्यादा स्वभाव मानते हैं। वे करीब दो दशकों से अधिक समय से सहरा समूह से जुड़े हुए हैं। वे राष्ट्रीय सहारा के कानपुर और गोरखपुर संस्करणों में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वे बनारस में राष्ट्रीय सहारा को बतौर संपादक संभाल चुके हैं। वे 2009 से राष्ट्रीय सहारा के लखनऊ संस्करण की कमान बतौर एडिटर संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के जरिए राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों पर अच्छी पकड़ और समझ रखने वाले मनोज तोमर एक अच्छे विश्लेषक भी माने जाते हैं।

नई पारी के लिए उनको समाचार4मीडिया की ओर से शुभकामनाएं...

नेटवर्क द्वारा जारी पत्र आप यहां पढ़ सकते हैं-


टैग्स राष्ट्रीय सहारा मनोज तोमर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago